Get App

PTC Industries Share Price: शेयर में दिखा 19% तक का बंपर उछाल, Q4 में मुनाफा 144% बढ़ने से जबरदस्त खरीद

PTC Industries Share Price: कंपनी क्रिटिकल और सुपर क्रिटिकल एप्लीकेशंस के लिए हाई क्वालिटी इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाती है। कस्टमर्स में रॉल्स रॉयस, Siemens, GE, Alstom, मेटसो, एमर्सन जैसे नाम शामिल हैं

Ritika Singhअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 10:38 AM
PTC Industries Share Price: शेयर में दिखा 19% तक का बंपर उछाल, Q4 में मुनाफा 144% बढ़ने से जबरदस्त खरीद
मार्च 2026 तिमाही के दौरान PTC Industries का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 85 प्रतिशत बढ़ गया।

PTC इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डर 1 जून को जबरदस्त मुनाफे में हैं। शुरुआती कारोबार में शेयर की कीमत पिछली क्लोजिंग से 19.5 प्रतिशत तक उछली है। BSE पर भाव 19189.95 रुपये के हाई तक गया है। कंपनी ने पिछले सप्ताह शनिवार को तिमाही नतीजे जारी किए थे। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 85 प्रतिशत बढ़कर 225.47 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले रेवेन्यू 121.91 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 144 प्रतिशत के बंपर उछाल के साथ 59.91 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 24.57 करोड़ रुपये था।

कंपनी क्रिटिकल और सुपर क्रिटिकल एप्लीकेशंस के लिए हाई क्वालिटी इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाती है। यह एयरोस्पेस, LNG प्रोसेसिंग, ऑयल एंड गैस मरीन, एनर्जी, पल्प एंड पेपर, पेट्रोकेमिकल, सस्टेनेबिलिटी और अन्य तरह की इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज को सर्विसेज देती है। इसके 75% से ज्यादा प्रोडक्ट एक्सपोर्ट होते हैं। कंपनी के कस्टमर्स में रॉल्स रॉयस, Siemens, GE, Alstom, मेटसो, एमर्सन जैसे नाम शामिल हैं।

PTC Industries शेयर 2 साल में लगभग 124 प्रतिशत मजबूत

शेयर में आए तगड़े उछाल के बाद PTC Industries का मार्केट कैप बढ़कर 28100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 59.72 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 2 साल में लगभग 124 प्रतिशत और 3 साल में 653 प्रतिशत भागा है। 5 साल का रिटर्न 2100 प्रतिशत से ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें