Get App

Q3 results impact: उम्मीद से बेहतर नतीजों के दम पर अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर 6% उछले, सोम डिस्टिलरीज 12% टूटा

Q3 results impact: Q3 के नतीजों के साथ अपोलो हॉस्पिटल्स ने FY26 के लिए 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की है। इसकी रिकॉर्ड तारीख 16 फरवरी है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 1:21 PM
Q3 results impact: उम्मीद से बेहतर नतीजों के दम पर अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर 6% उछले, सोम डिस्टिलरीज 12% टूटा
Apollo Hospitals Q3 results : अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज ने FY26 की तीसरी तिमाही में 502 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफ़िट दर्ज किया है

Q3 results impact : अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज के शेयर 11 फरवरी को लगभग 6 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी ने चालू फाइनेंशियल ईयर 2026 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के उम्मीद से बेहतर नजीजे पेश किए है। इसका आज इस शेयर पर अच्छा असर देखने को मिल रहा है। हालांकि, सोम डिस्टिलरीज के शेयर लगभग 12 प्रतिशत गिर गए हैं।

बुधवार सुबह के ट्रेडिंग सेशन में अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज के शेयर तीन महीने के हाई 7,640 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। इस बीच,सोम डिस्टिलरीज के शेयर गिरकर 84.85 रुपये प्रति शेयर पर आ गए,जिससे इसका दो दिन की बढ़त का सिलसिला टूट गया।

अपोलो हॉस्पिटल्स Q3 नतीजे

अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज ने FY26 की तीसरी तिमाही में 502 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफ़िट दर्ज किया है जो Q3 FY25 के 372 करोड़ रुपए के नेट प्रॉफ़िट से सालाना आधार पर 35 फीसदी ज़्यादा है। इस बीच,कंपनी की कामकाजी आय सालाना आधार पर 17 फीसदी से ज़्यादा बढ़कर 6,477.4 करोड़ रुपए पर रही है। Q3 रिज़ल्ट के साथ ही कंपनी ने FY26 के लिए 10 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के इंटरिम डिविडेंड की भी घोषणा की है जिसकी रिकॉर्ड डेट 16 फरवरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें