Get App

Qualiance International Listing: शानदार शुरुआत, शेयर 77% बढ़त में लिस्ट; फिर लगा अपर सर्किट

Qualiance International Listing: क्वालियंस इंटरनेशनल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में संस्थागत, सरकारी और ब्रांड क्लाइंट्स के लिए परफॉर्मेंस और टेक्निकल गारमेंट्स की डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट के काम में है

Ritika Singhअपडेटेड Sep 11, 2026 पर 10:52 AM
Qualiance International Listing: शानदार शुरुआत, शेयर 77% बढ़त में लिस्ट; फिर लगा अपर सर्किट
Qualiance International का 45.11 करोड़ रुपये का IPO 459.22 गुना भरा था।

SME सेक्टर की कंपनी क्वालियंस इंटरनेशनल की 11 सितंबर को शेयर बाजार में शुरुआत जबरदस्त रही। शेयर NSE SME पर 77 प्रतिशत बढ़त के साथ 224.90 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 127 रुपये प्रति शेयर था। कुछ ही देर में शेयर लिस्टिंग प्राइस से 5 प्रतिशत उछला और अपर सर्किट हिट हुआ। कंपनी का 45.11 करोड़ रुपये का IPO 459.22 गुना भरा था।क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 299.60 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 699.59 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 447.13 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

क्वालियंस इंटरनेशनल लिमिटेड अंतरराष्ट्रीय बाजारों में संस्थागत, सरकारी और ब्रांड क्लाइंट्स के लिए परफॉर्मेंस और टेक्निकल गारमेंट्स (खास काम और मौसम के हिसाब से बने कपड़े) की डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट के काम में है। कंपनी ने शुरुआत में 1994 में एक पार्टनरशिप फर्म M/s. क्वालियंस एक्सपोर्ट्स के तौर पर अपना कामकाज शुरू किया था। बाद में इसे क्वालियंस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के तौर पर रजिस्टर किया गया।

दिसंबर 2025 में इसे पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदल दिया गया। कंपनी के प्रोडक्ट्स में मिलिट्री यूनिफॉर्म, टैक्टिकल आउटरवियर, हाई-विजिबिलिटी वर्कवियर, वेदर रेसिस्टेंट और हर मौसम में काम आने वाले आउटरवियर, पुलिस और बॉर्डर पेट्रोल यूनिफॉर्म, प्रोटेक्टिव वर्कवियर और परफॉर्मेंस एक्टिववियर शामिल हैं।

कैसे इस्तेमाल होंगे IPO के पैसे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें