Share Market Crash: एक दिन की तेजी के बाद बाजार फिर लाल, सेंसेक्स 742 अंक तक फिसला; निवेशकों के ₹7 लाख करोड़ साफ

Share Market Crash: 10 सितंबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,85,06,903.699 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ पलों के अंदर यह 4,78,01,631.98 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Sep 11, 2026 पर 12:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गुरुवार को 3 दिन बाद शेयर बाजार में तेजी लौटी थी। सेंसेक्स 138.36 अंक बढ़कर बंद हुआ था।

शेयर बाजार में शुक्रवार, 11 सितंबर को सुबह के कारोबार में तेज गिरावट है। सेंसेक्स खुलने के कुछ ही पलों के अंदर 742 अंक तक लुढ़का। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया। सेंसेक्स लाल निशान में खुलने के बाद पिछले बंद भाव से 742.43 अंक तक टूटकर 74,160.16 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी गिरावट में खुला और फिर पिछली क्लोजिंग से 246.4 अंक तक फिसलकर 23,231.40 के लो तक गया।

10 सितंबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,85,06,903.699 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ पलों के अंदर यह 4,78,01,631.98 करोड़ रुपये हो गया। यानि कि 7,05,271.719 करोड़ रुपये की कमी।

एक दिन पहले कैसा रहा था बाजार


गुरुवार को 3 दिन बाद शेयर बाजार में तेजी लौटी थी। सेंसेक्स 138.36 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 74,902.59 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान इसने 74,910.96 का हाई और 74,598.47 का लो देखा। इसी तरह निफ्टी 46.30 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 23,477.80 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: 11 सितंबर को Vodafone Idea, HDFC Bank, Premier Energies समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर, बड़ी उठापटक के आसार

रुपया शुरुआती कारोबार में 27 पैसे टूटा

रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 27 पैसे टूटकर 95.79 प्रति डॉलर पर आ गया। रिकॉर्ड विदेशी मुद्रा भंडार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का सक्रिय हस्तक्षेप और मजबूत घरेलू वृद्धि देश की करेंसी को महत्वपूर्ण सहारा दे रहे हैं। लेकिन वैश्विक स्तर पर बढ़ती बॉन्ड यील्ड और 105 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चल रहा कच्चा तेल देश की आयात लागत पर भारी दबाव डाल रहे हैं। रुपया गुरुवार को 44 पैसे टूटकर 95.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजारों की चाल

गुरुवार को अमेरिकी शेयरों में लगातार चौथे सेशन में गिरावट रही थी। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 316.56 अंक या 0.6% गिरकर 52,064.10 पर बंद हुआ। बेंचमार्क S&P 500 में 44.66 अंक या 0.58% की गिरावट आई और यह 7,591.70 पर बंद हुआ। नैस्डैक कम्पोजिट इंडेक्स 171.62 अंक या 0.65% गिरकर 26,081.73 पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी। शुक्रवार को निक्केई 225, कॉस्पी, जकार्ता कंपोजिट, शंघाई कंपोजिट समेत सभी एशियाई बाजारों में गिरावट है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।