Stocks to Watch: 11 सितंबर को Vodafone Idea, HDFC Bank, Premier Energies समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर, बड़ी उठापटक के आसार
Stocks to Watch: शुक्रवार को SME सेगमेंट में एक लिस्टिंग होने वाली है। साथ ही 100 से ज्यादा कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। शुक्रवार को होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स, ललिता ज्वेलरी मार्ट, CMI, नोवा आयरन एंड स्टील के वित्तीय नतीजे भी जारी होंगे
शुक्रवार, 11 सितंबर को कई शेयरों में बड़ा उतारचढ़ाव देखने को मिल सकता है। इनमें वोडाफोन आइडिया, HDFC Bank, प्रीमियर एनर्जीस, संकेश ज्वेलर्स, Canara HSBC Life Insurance Company जैसे नाम प्रमुख हैं। वजह हैं- तिमाही नतीजे, कारोबार से जुड़े डेवलपमेंट्स, नई डील या कॉन्ट्रैक्ट, आदि। इसके अलावा शुक्रवार को SME सेगमेंट में एक लिस्टिंग होने वाली है। साथ ही 100 से ज्यादा कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। एक स्टॉक एक्स-बोनस ट्रेड भी करेगा। आइए डिटेल में जानते हैं किन प्रमुख शेयरों पर रहेगी नजर...
Shankesh Jewellers: अप्रैल-जून 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर मुनाफा सालाना आधार पर डबल होकर 43.2 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 55.1% बढ़कर 423.6 करोड़ रुपये हो गया।
Vodafone Idea: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई में कर्ज देने वालों का एक ग्रुप वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को लगभग 3.5 अरब डॉलर की डेट फाइनेंसिंग देने पर सहमत हो गया है। इस ग्रुप में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड और नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट जैसे अन्य लेंडर भी शामिल हैं।
Neogen Chemicals: कंपनी ने अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है और फ्लोर प्राइस 2,189.73 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह फ्लोर प्राइस पर 5 प्रतिशत तक की छूट दे सकती है।
Canara HSBC Life Insurance Company: इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना पॉलिसीहोल्डर के हितों से जुड़े कुछ मामलों को लेकर है।
Premier Energies: कंपनी ने जर्मनी के RCT ग्रुप की कंपनी RCT इंडिया के साथ एक बाइंडिंग टर्म शीट पर साइन किया है। इसके तहत तेलंगाना में 12 GWh का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए एक जॉइंट वेंचर (JV) बनाया जाएगा। प्लांट प्रीमियर एनर्जीज की सब्सिडियरी, प्रीमियर बैटरी टेक्नोलॉजीज के जरिए बनाया जाएगा।
Kotak Mahindra Bank: मनीष कोठारी ने ग्रुप प्रेसिडेंट और हेड- कमर्शियल बैंक के साथ-साथ बैंक के सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल के पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा 30 सितंबर से लागू होगा।
Bharat Forge: कंपनी की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी, भारत फोर्ज होल्डिंग GmbH (BFH) का भारत फोर्ज ग्लोबल होल्डिंग GmbH के साथ विलय हो गया है। भारत फोर्ज ग्लोबल होल्डिंग GmbH, भारत फोर्ज की सब्सिडियरी और BFH की इमीडिएट होल्डिंग कंपनी है।
HDFC Bank: बैंक ने कहा कि बहरीन की एक अदालत ने क्रेडिट सुइस एडिशनल टियर 1 (CS AT1) बॉन्ड के इनवेस्टर्स द्वारा बैंक के खिलाफ दायर 2 दावों को खारिज कर दिया है। इस साल जुलाई और अगस्त के बीच, बहरीन की अदालत ने CS AT1 बॉन्ड में निवेश करने वालों के 5 और ऐसे ही मामलों को खारिज कर दिया था, जिससे बैंक के पक्ष में आए फैसलों की कुल संख्या 7 हो गई।
Sri Lotus Developers and Realty: स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक ने 1.94 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले 95.05 लाख इक्विटी शेयर 190.01 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। प्रमोटर आनंद कमल नयन पंडित ने 97.7 लाख शेयर या 2 प्रतिशत हिस्सेदारी 195.3 करोड़ रुपये में बेची है।
Computer Age Management Services: सोसाइटे जेनरल ODI ने 253.05 करोड़ रुपये में 37.11 लाख शेयर खरीदे हैं। गोल्डमैन सैक्स इनवेस्टमेंट्स मॉरीशस I ने 245.16 करोड़ रुपये में 35.96 लाख शेयर खरीदे हैं। दूसरी ओर, फिडेलिटी रटलैंड स्क्वायर ट्रस्ट II स्ट्रैटेजिक एडवाइजर्स FIDEMG मार्केट्स फंड और FMRC फिडेलिटी इमर्जिंग मार्केट्स फंड ने 456.64 करोड़ रुपये में 66.97 लाख शेयर बेचे हैं।
ESDS Software Solution: मैथन अलॉयज ने 0.54 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले 6.34 लाख शेयर 93.98 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।
Spectrum Electrical Industries: मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने अजय भीकमचंद जैन से 30.48 करोड़ रुपये में 1.15 लाख शेयर खरीदे हैं।
Corona Remedies: प्राइवेट इक्विटी फर्म ChrysCapital की सहयोगी कंपनी सेपिया इनवेस्टमेंट्स ने 4.06 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले 24.85 लाख शेयर 509.6 करोड़ रुपये में बेचे हैं। इन शेयरों में से SBI म्यूचुअल फंड ने 2.51 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले 15.4 लाख शेयर 315.7 करोड़ रुपये में खरीदे। अमुंडी फंड्स एशिया इक्विटी कंसंट्रेटेड ने 3.12 लाख शेयर 63.96 करोड़ रुपये में खरीदे।
Marble City India: सालसेट विनिमय ने 8.57 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले 22 लाख शेयर VPS कंस्ट्रक्शन्स से 25.74 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।