CAS के बाद ऑप्शंस प्राइसिंग पर उठे सवाल, अनुज सिंघल से जाने अब क्या हो ऑप्शंस ट्रेडिंग की रणनीति

CAS के बाद ऑप्शंस प्राइसिंग पर बड़े सवाल उठे हैं। निफ्टी की कई स्ट्राइक्स में प्राइसिंग मिस-मैच देखने को मिला है। क्लोजिंग भाव इंट्रैसिक वैल्यू के काफी नीचे आए। अगर कल एक्सपायरी का दिन होता तो सेटलमेंट कैसे होता ? इसमें ऑप्शंस राइटर्स के बुरी तरह फंसने का रिस्क है

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 12:09 PM
CAS पर अपनी राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि किसी भी नए सिस्टम को थोड़ा समय देना चाहिए

CAS यानी क्लोजिंग ऑक्शन सेशन को लेकर कल के कंफ्यूजन पर NSE ने देर रात सफाई जारी करते हुए कहा कि SEBI के नियम के मुताबिक ही ट्रेडिंग हुई। शेयरों के क्लोजिंग भाव के आधार पर इंडेक्स का भाव आया। प्री-ओपन से ज्यादा ऑर्डर ट्रेडिंग मेंबर्स और यूनीक PAN से आए। CAS यानी क्लोजिंग ऑक्शन सेशन को लेकर कल के कंफ्यूजन पर NSE ने देर रात सफाई जारी करते हुए कहा कि SEBI के नियम के मुताबिक ही ट्रेडिंग हुई। शेयरों के क्लोजिंग भाव के आधार पर इंडेक्स का भाव आया। प्री-ओपन से ज्यादा ऑर्डर ट्रेडिंग मेंबर्स और यूनीक PAN से आए। NSE ने आगे कहा कि दोनों एक्सचेंज के पास क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के लिए अलग-अलग ऑर्डर बुक हैं,जो कंटीन्यूअस ट्रेडिंग सेशन की तरह हैं और इसलिए, अलग-अलग स्टॉक्स की कीमतें अलग-अलग हैं।

बता दें कि कल क्लोजिंग ऑक्शन सेशन को लेकर भारी कंफ्यूजन हुआ। निफ्टी की क्लोजिंग को लेकर ब्रोकर्स परेशान रहे। इंडेक्स,F&O शेयरों SPOT और फ्यूचर्स के बीच भारी अंतर देखने को मिला। निफ्टी 1.6% बढ़ा। जबकि निफ्टी फ्यूचर्स 0.87% बढ़ा। क्लोजिंग भाव को लेकर बाजार में काफी कंफ्यूजन रहा। कई क्लाइंट्स को 3:15 के बाद ट्रे़डिंग में भी दिक्कत आई।

क्लोजिंग ऑक्शन सेशन


क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के टर्नओवर पर नजर डालें तो NSE पर 1,276 करोड़ रुपए का और BSE पर 11 करोड़ रुपए का टर्न ओवर दिखा। सबसे ज्यादा ट्रेड हुए CAS शेयरों की बात करें तो इसमें निफ्टी+निफ्टी फ्यूचर,निफ्टी बीके+फ्यूचर,आईसीआईसीआई बैंक+आईसीआईसीआई बैंक फ्यूचर,एचडीएफसी बैंक+एचडीएफसी बैंक फ्यूचर,आरआईएल+आरआईएल फ्यूचर,इंफोसिस+इंफोसिस फ्यूचर,भारती एयरटेल+भारती एयरटेल फ्यूचर,बजाज फिन+बजाज फिन फ्यूचर,फ्यूचर+टीसीएस+ईटीसी पावर फ्यूचर और एक्सिस बैंक+एक्सिस बैंक फ्यूचर शामिल रहे।

CAS (क्लोजिंग ऑक्शन सेशन)पर कंफ्यूजन

CAS के बाद ऑप्शंस प्राइसिंग पर बड़े सवाल उठे हैं। निफ्टी की कई स्ट्राइक्स में प्राइसिंग मिस-मैच देखने को मिला है। क्लोजिंग भाव इंट्रैसिक वैल्यू के काफी नीचे आए। अगर कल एक्सपायरी का दिन होता तो सेटलमेंट कैसे होता ? इसमें ऑप्शंस राइटर्स के बुरी तरह फंसने का रिस्क है।

बाजार जानकारों का कहना है कि क्लोजिंग ऑक्शन सेशन की वजह से संस्थागत निवेशकों की खरीदारी,एग्रेसिव बाइंग,शॉर्ट-कवरिंग और हेवीवेट स्टॉक में रीपोजिशनिंग बाजार के अंतिम दौर में वोलैटिलिटी बढ़ा सकती है। ऐसे में वीकली क्लोजिंग में बाजार में भारी उठापटक देखने को मिल सकती है।

CAS पर राय

CAS पर अपनी राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि किसी भी नए सिस्टम को थोड़ा समय देना चाहिए। लेकिन आज एक्सपायरी है,एक्सचेंज को सुनिश्चित करना चाहिए कि कल जैसा ना हो। ऐसी स्थिति ना हो कि बड़े ट्रेडर्स रिटेल ट्रेडर्स का फायदा उठाएं। CAS को लेकर कुछ दिन सतर्क रहे। अपनी ऑप्शंस पोजिशन 3:15 से पहले काट लें। कम से कम एक्सपायरी के दिन ऑप्शंस पोजिशन 3:15 से पहले जरूर काटें।

 

24350 के ऊपर टिके रहने तक निफ्टी में 'Buy on Dips' की रणनीति करेगी काम, इन शेयरों पर रहे फोकस

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।