Get App

Radhakishan Damani इंडिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स, 5 साल में संपत्ति 280% बढ़ी

दमानी ने करियर की शुरुआत स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग से की थी। बाद में वह इनवेस्टर बन गए। वह Avenue Supermarts के प्रमोटर हैं। इस कंपनी की डीमार्ट नाम से देशभर में रिटेल चेन है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2022 पर 10:49 AM
Radhakishan Damani इंडिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स, 5 साल में संपत्ति 280% बढ़ी
67 साल के दमानी की कुल संपत्ति 1.75 लाख करोड़ रुयये हो गई है।

Radhakishan Damani ने पिछले कुछ सालों में जितने पैसे बनाए हैं, उतना बहुत कम लोगों ने बनाया होगा। पिछले पांच साल में दमानी की वेल्थ 280 फीसदी बढ़कर 1.75 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इसकी बदौलत वह इंडिया के टॉप फाइव अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

IIFL Wealth Hurun India Rich List 2022 के मुताबिक दमानी इंडिया में पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। यह लिस्ट बुधवार को जारी की गई। 67 साल के दमानी की कुल संपत्ति 1.75 लाख करोड़ रुयये हो गई है। इससे वह गौतम अडानी और मुकेश अंबानी जैसे इंडिया के सबसे अमीर लोगों के क्लब में शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : BEL और एलआईसी हाउसिंग पर JEFFERIES हैं बुलिश, जानें विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टारगेट प्राइस

पिछले पांच साल में दमानी की संपत्ति 280 फीसदी यानी 1.28 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। आईआईएफएल हुरुन लिस्ट के मुताबिक, दमानी ने रोजाना 57 करोड़ रुपये कमाए हैं। पिछले एक साल में उनकी संपत्ति 13 फीसदी बढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें