Radiant Cash Management IPO: प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग, NSE पर इश्यू प्राइस से 10% ऊपर ₹104 रुपए पर लिस्ट हुए शेयर

Radiant Cash Management का इश्यू 23 दिसंबर को खुला और 27 दिसंबर को बंद हुआ था. इन तीन दिनों में यह IPO सिर्फ 53% ही सब्सक्राइब हो पाया था। इश्यू का जो हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व था वह सिर्फ 20% भर पाया था। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 66% बुक हुआ था। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा पूरी तरह भरने में कामयाब हुआ था

अपडेटेड Jan 04, 2023 पर 11:55 AM
Radiant Cash Management के इश्यू को निवेशकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी

Radiant Cash Management IPO: रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के शेयरों की लिस्टिंग आज अच्छी हुई है। एक दिन पहले 3 जनवरी को ग्रे मार्केट में Radiant Cash Management के इश्यू का प्रीमियम 6 रुपए मजबूत था जिससे बेहतर लिस्टिंग का अनुमान लगाया जा रहा था। NSE पर आज Radiant Cash Management के शेयर 10% प्रीमियम के साथ 104 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी का इश्यू 99 रुपए था। वहीं BSE पर इसके शेयरों की ट्रेडिंग 99 रुपए से ही शुरू हुई है।

हालांकि इस कंपनी के इश्यू को निवेशकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी। कंपनी का इश्यू 23 दिसंबर को खुला और 27 दिसंबर को बंद हुआ था। कंपनी का इश्यू सिर्फ 53% ही सब्सक्राइब हो पाया था। इश्यू का जो हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व था वह सिर्फ 20% भर पाया था। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 66% बुक हुआ था। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा पूरी तरह भरने में कामयाब हुआ था। कंपनी अपने इश्यू से 388 करोड़ रुपए जुटाने चाहती थी।

Radiant Cash Management: क्या है कंपनी का कारोबार


Radiant Cash Management भारत में बैंकों, वित्तीय संस्थानों और ऑर्गेनाइज्ड रिटेल और ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए कैश मैनेजमेंट सर्विसेज से संबंधित आउटसोर्सिंग जरूरतों को पूरा करता है। मार्च 2022 तक नेटवर्क लोकेशन या टच प्वाइंट के मामले में रिटेल कैश मैनेजमेंट सेगमेंट में सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी के मुनाफे में पिछले वर्ष की तुलना में मार्च 2022 को समाप्त वर्ष में 18 प्रतिशत यानी 38.2 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, इस अवधि में कंपनी के रेवेन्यू में 29 फीसदी का उछाल देखने को मिला है और यह 286 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।