Rahul Gandhi Portfolio: लोकसभा चुनाव की बिगुल बज चुका है और कुछ सीटों पर कैंडिडेट पर्चा भरने लगे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस बार भी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से मैदान में हैं। उन्होंने पर्चा दाखिल कर दिया है। उन्होंने जो खुलासा किया है, उसके मुताबिक उनके पोर्टफोलियो में 24 कंपनियों के स्टॉक्स हैं जिनकी वैल्यू इस समय फिलहाल 4.4 करोड़ रुपये है। उनकी सबसे बड़ी होल्डिंग्स पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite industries) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में है जिनमें निवेश 40 लाख रुपये के पार है। इसके अलावा राहुल गांधी ने सोवरेन गोल्ड बॉन्ड्स और पीपीएफ इत्यादि में भी निवेश किया हुआ है।
Rahul Gandhi Portfolio: किन शेयरों पर है भरोसा?
राहुल गांधी के स्टॉक पोर्टफोलियो में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस का दबदबा है और इनमें निवेश वैल्यू 40 लाख रुपये है। इसके अलावा एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, टाइटन, एचयूएल, और ICICI बैंक में भी निवेश है। राहुल गांधी ने अपने पोर्टफोलियो को अच्छा-खासा डाईवर्सिफाई किया हुआ है और उन्होंने कंज्यूमर स्टेपल्स, आईटी, हेल्थकेयर, इंडस्ट्रियल्स और फाइनेंशियल्स सेक्टर्स में पैसे लगाए हुए हैं। हालांकि सबसे अधिक पैसा ब्लू चिप में लगा है और 11 शेयर इक्विटी बेंचमार्क Nifty 50 के हैं। निफ्टी से 6 सॉफ्टवेयर स्टॉक्स- एलटीआईमाइंडट्री, इंफोसिस और टीसीएस में कुल 42 लाख रुपये का निवेश है।
और कहां-कहां है राहुल गांधी का निवेश?
स्टॉक्स के अलावा राहुल गांधी ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के 52 नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स (NCD) में पैसे लगाए हुए हैं। इसके अलावा HDFC AMC, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड और PPFAS म्यूचुअल फंड की स्कीमों में पैसे लगाए हैं। म्यूचुअल फंड्स में राहुल गांधी का निवेश 3.81 करोड़ रुपये का है। राहुल गांधी के पास 55 हजार रुपये का कैश है। इसके अलावा बैंक खाते में 26.25 लाख रुपये, डिबेंचर्स में 1.90 लाख रुपये और सोवरेन गोल्ड बॉन्ड्स में 15.21 लाख रुपये हैं। पोस्टल सेविंग्स, इंश्योरेंस और पीपीएफ में 61.52 लाख रुपये का निवेश है।