Get App

Rahul Gandhi Portfolio: पिडिलाइट और बजाज फाइनेंस समेत 24 स्टॉक्स हैं पोर्टफोलियो में, सोवरेन गोल्ड बॉन्ड में भी किया है निवेश

Rahul Gandhi Portfolio: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अभी केरल की वायनाड सीट से सांसद हैं। इस बार भी वह यहां से चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने अपना नॉमिनेशन दाखिल कर दिया है और इसके मुताबिक उनके पोर्टफोलियो में 24 स्टॉक्स हैं जिसमें से 11 तो Nifty 50 के 11 शेयर हैं। इसके अलावा राहुल गांधी ने सोवरेन गोल्ड बॉन्ड्स और पीपीएफ इत्यादि में भी निवेश किया हुआ है।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 04, 2024 पर 8:48 AM
Rahul Gandhi Portfolio: पिडिलाइट और बजाज फाइनेंस समेत 24 स्टॉक्स हैं पोर्टफोलियो में, सोवरेन गोल्ड बॉन्ड में भी किया है निवेश
Rahul Gandhi Portfolio: राहुल गांधी के स्टॉक पोर्टफोलियो में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस का दबदबा है और इनमें निवेश वैल्यू 40 लाख रुपये है।

Rahul Gandhi Portfolio: लोकसभा चुनाव की बिगुल बज चुका है और कुछ सीटों पर कैंडिडेट पर्चा भरने लगे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस बार भी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से मैदान में हैं। उन्होंने पर्चा दाखिल कर दिया है। उन्होंने जो खुलासा किया है, उसके मुताबिक उनके पोर्टफोलियो में 24 कंपनियों के स्टॉक्स हैं जिनकी वैल्यू इस समय फिलहाल 4.4 करोड़ रुपये है। उनकी सबसे बड़ी होल्डिंग्स पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite industries) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में है जिनमें निवेश 40 लाख रुपये के पार है। इसके अलावा राहुल गांधी ने सोवरेन गोल्ड बॉन्ड्स और पीपीएफ इत्यादि में भी निवेश किया हुआ है।

Rahul Gandhi Portfolio: किन शेयरों पर है भरोसा?

राहुल गांधी के स्टॉक पोर्टफोलियो में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस का दबदबा है और इनमें निवेश वैल्यू 40 लाख रुपये है। इसके अलावा एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, टाइटन, एचयूएल, और ICICI बैंक में भी निवेश है। राहुल गांधी ने अपने पोर्टफोलियो को अच्छा-खासा डाईवर्सिफाई किया हुआ है और उन्होंने कंज्यूमर स्टेपल्स, आईटी, हेल्थकेयर, इंडस्ट्रियल्स और फाइनेंशियल्स सेक्टर्स में पैसे लगाए हुए हैं। हालांकि सबसे अधिक पैसा ब्लू चिप में लगा है और 11 शेयर इक्विटी बेंचमार्क Nifty 50 के हैं। निफ्टी से 6 सॉफ्टवेयर स्टॉक्स- एलटीआईमाइंडट्री, इंफोसिस और टीसीएस में कुल 42 लाख रुपये का निवेश है।

और कहां-कहां है राहुल गांधी का निवेश?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें