Get App

Railway Stocks: एक हफ्ते में 5 से 24% उछले रेलवे स्टॉक्स, क्या आगे भी बनी रहेगी ये तेज रफ्तार?

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, जूपिटर वैगन्स, टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग, आईआरसीटीसी, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और RITES के शेयरों में पिछले एक हफ्ते में 5 से 24 फीसदी का उछाल आया है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Sep 05, 2023 पर 10:11 PM
Railway Stocks: एक हफ्ते में 5 से 24% उछले रेलवे स्टॉक्स, क्या आगे भी बनी रहेगी ये तेज रफ्तार?
RVNL और Railtel जैसे स्टॉक्स में 1 सप्ताह में 20% से अधिक का लाभ हुआ है

Railway Stocks: रेलवे से जुड़े शेयरों में पिछले सप्ताह जबरदस्त तेजी देखी गई। यह इस सेक्टर में नए सिरे से निवेशकों की बढ़ती उम्मीदों की ओर संकेत देता है। हालांकि हालिया तेजी के बाद अब कुछ मार्केट पार्टिसिपेंट्स को चिंता है कि रेलवे स्टॉक ओवरबॉट जोन में चले गए हैं, यानी भारी खरीदारी के चलते अब ये अपने फेयर वैल्यू से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। वहीं बाकी का कहना है कि इन शेयरों का फंडामेंटल्स मजबूत है, जिसमें और तेजी की संभावना जताता है।

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (Titagarh Rail Systems), जूपिटर वैगन्स (Jupiter Wagons), टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग (Texmaco Rail and Engineering), आईआरसीटीसी (IRCTC), रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Railtel Corporation of India) और रिट्स (RITES) के शेयरों में पिछले एक हफ्ते में 5 से 24 फीसदी का उछाल आया है।

टेक्निकल चार्टिस्टों का मानना है कि इनमें से कई रेलवे स्टॉक ओवरबॉट जोन में हैं। हालांकि फंडामेंटल्स एनालिस्ट्स का मानना ​​है कि इनमें से अधिकतर स्टॉक काफी समय से आगे नहीं बढ़ रहे थे, यही कारण है कि इनकी वैल्यू लंबे समय तक दबी हुई था। इसके अलावा, बाजार में यह भी चर्चा है कि इस सेक्टर में आने वाले दिनों में मर्जर देखने को मिल सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो इन रेलवे कंपनियों की लागत में कमी आएगी और इनकी दक्षता बढ़ेगी।

मार्केट पार्टिसिपेंट्स ने यह भी नोट किया है कि रेलवे सेक्टर में पैसा लगातार आ रहा है क्योंकि निवेशकों को इस सेक्टर में अहम वैल्यू मिलना जारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें