Get App

ढहते मार्केट में RailTel में 8% का उछाल, करोड़ों के इस ऑर्डर ने बढ़ाई खरीदारी

RailTel Share Price: ढहते मार्केट में भी आज रेलटेल के शेयर गजब की स्पीड पकड़ी। कंपनी को करोड़ों का तगड़ा ऑर्डर मिला है जिसके चलते शेयरों की धड़ाधड़ खरीदारी का रुझान दिखा। इस खरीदारी के चलते इंट्रा-डे में यह 8 फीसदी से अधिक उछल गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी जरूर आई लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 15, 2024 पर 3:46 PM
ढहते मार्केट में RailTel में 8% का उछाल, करोड़ों के इस ऑर्डर ने बढ़ाई खरीदारी
RailTel के शेयर एक साल में मल्टीबैगर साबित हुए हैं।

RailTel Share Price: ढहते मार्केट में भी आज रेलटेल के शेयर गजब की स्पीड पकड़ी। कंपनी को ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (OCAC) से करोड़ों का तगड़ा ऑर्डर मिला है जिसके चलते शेयरों की धड़ाधड़ खरीदारी हुई। इस खरीदारी के चलते इंट्रा-डे में यह 8 फीसदी से अधिक उछल गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी जरूर आई है लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। दिन के आखिरी में BSE पर यह 3.77 फीसदी की बढ़त के साथ 352.00 रुपये के भाव पर पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 8.79 फीसदी उछलकर 369.00 रुपये तक पहुंच गया था।

लगातार ऑर्डर मिल रहे RailTel को

रेलटेल को ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (OCAC) से ₹113.46 करोड़ (जीएसटी समेत) का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। इससे पहले मार्च की शुरुआत में ही कंपनी ने जानकारी दी है कि इसे ओडिशा की स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी से कमांड कंट्रोल सेंटर को यूनिफाइड कमांड कंट्रोल सेंटर में अपग्रेड करने और इंटेलीजेंट एंफोर्समेंट मैनेजमेंट सिस्टम (IEMS) को लागू करने का वर्क ऑर्डर मिला है। यह काम एक साल के भीतर पूरा करना है।

पिछले महीने फरवरी 2024 में प्रसार भारती ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इसे ₹139.73 करोड़ का ऑर्डर दिया था। इसके तहत रेलटेल को ओटीटी प्लेटफॉर्म के डिजाइन, ऑपरेट और मेंटेनेंस के काम के लिए मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटर पर काम करना है। फरवरी में ही कंपनी को मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से भी ओएफसी केबल बिछाने और तीन साल के मेंटेनेंस के लिए 18.21 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। इन सबके अलावा रेलटेल को वेस्टर्न रेलवेज से ₹124.90 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें