रेलवे के विकास के लिए सरकार की ओर से देश में कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पिछले कुछ सालों में सरकार ने नई ट्रेन भी चलाई हैं। इनमें वंदे भारत ट्रेन भी काफी खास है। वहीं रेलवे में हो रहे विकास को देखते हुए शेयर बाजार में भी रेलवे सेक्टर से जुड़े हुए स्टॉक्स ने ग्रोथ की है। वहीं मौजूद चुनाव के बाद रेलवे सेक्टर में कितना अहम रह सकता है इसके बारे में एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के डायरेक्टर और सीईओ अजय गर्ग ने अहम जानकारी दी है।
