Get App

विदेशी निवेशकों की वापसी से रेलवे शेयरों में भी लौटी रफ्तार! RVNL, IRFC, IRCTC समेत कई शेयर चढ़े

बुधवार को रेलवे शेयरों में जोरदार खरीदारी दिखी। RVNL, IRCTC, IRCON, IRFC, Titagarh, Jupiter Wagons और Texmaco Rail चढ़े, जबकि BEML और CONCOR में भी तेजी आई

Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 1:39 PM
विदेशी निवेशकों की वापसी से रेलवे शेयरों में भी लौटी रफ्तार! RVNL, IRFC, IRCTC समेत कई शेयर चढ़े
बुधवार को रेलवे शेयरों में जोरदार खरीदारी दिखी।

लंबे समय से एक दायरे में अटके रेलवे शेयरों में बुधवार को अचानक हलचल तेज हो गई। रेलवे के कारोबार पर पूरी तरह टिकी ज्यादातर कंपनियों के शेयर तेजी से चढ़े और रेलवे से जुड़ी कुछ दूसरी कंपनियों में भी जोरदार खरीदारी दिखी।

दरअसल, 2 से 9 नवंबर के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FPIs ने भारतीय शेयरों में 53,739 करोड़ रुपये डाल दिए। ये वही निवेशक हैं, जो इससे पहले के 2 महीनों में लगातार शेयर बेचकर निकल रहे थे। अब इनकी वापसी ने भारतीय शेयर बाजार के कई सेक्टर्स को हरा कर दिया है.

RVNL से CONCOR तक, बोर्ड पर हरियाली

तेजी किसी एक-दो शेयरों तक सीमित नहीं रही। Rail Vikas Nigam यानी RVNL, Indian Railway Catering and Tourism Corporation यानी IRCTC, IRCON International और Indian Railway Finance Corporation यानी IRFC बढ़त वाले बड़े नामों में रहे। Titagarh Rail Systems, Jupiter Wagons और Texmaco Rail & Engineering में भी अच्छी खरीदारी हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें