Get App

Railway Stocks में क्यों आई तूफानी तेजी? RVNL, IRFC, रेलटेल समेत कई शेयर 12% तक उछले

Railway Stocks: रेलवे सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 26 दिसंबर को लगातार 5वें दिन जोरदार तेजी देखने को मिली। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) और IRCON इंटरनेशनल समेत रेलवे सेक्टर की कई सरकारी कंपनियों के शेयरों में 8 से 12 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 1:28 PM
Railway Stocks में क्यों आई तूफानी तेजी?  RVNL, IRFC, रेलटेल समेत कई शेयर 12% तक उछले
Railway Stocks: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि किराया बढ़ोतरी को रेलवे सेक्टर के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है

Railway Stocks: रेलवे सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 26 दिसंबर को लगातार 5वें दिन जोरदार तेजी देखने को मिली। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) और IRCON इंटरनेशनल समेत रेलवे सेक्टर की कई सरकारी कंपनियों के शेयरों में 8 से 12 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब पैसेंटर ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी आज से लागू हो गई है।

RVNL के शेयरों में 12 फीसदी तक की तेजी आई, जो मई के बाद किसी एक दिन में इसके शएयरों में आई सबसे बड़ी उछाल है। वहीं RailTel, IRFC और IRCON के शेयर 8 से 10 फीसदी तक की छलांग लगाकर कारोबार करते दिखे।

पांच दिनों में रेलवे शेयरों की शानदार रैली

पिछले पांच कारोबारी दिन में RVNL के शेयरों में कुल 24 फीसदी की तेजी आ चुकी है। वहीं IRCON, IRFC और RailTel के शेयरों में इसी दौरान 15 से 20 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। IRCON को छोड़कर बाकी सभी शेयरों में पिछले 5 दिनों से लगातार तेजी जारी है। वहीं IRCON के शेयर पिछले 5 में से 4 दिन हरे निशान में रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें