Railway Stocks: सरकार ने ₹9450 करोड़ के 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी, इन 5 शेयरों पर रहेगी नजर

Railway Stocks: सरकार ने 9,450 करोड़ रुपये के चार रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। 410 किमी नई लाइन बनेगी। हावड़ा-चेन्नई कॉरिडोर मजबूत होगा। RVNL और Texmaco Wagons जैसे शेयरों पर निवेशकों की नजर रह सकती है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Aug 19, 2026 पर 4:30 PM
हावड़ा-चेन्नई भारत के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में गिना जाता है। इस रूट पर रोज बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां चलती हैं।

Railway Stocks: केंद्र सरकार ने रेलवे के चार बड़े मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। इन पर करीब 9,450 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये प्रोजेक्ट पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों में पूरे किए जाएंगे। इनके तहत भारतीय रेलवे नेटवर्क में करीब 410 किलोमीटर नई लाइन जुड़ेगी। सरकार का लक्ष्य इन्हें 2030-31 तक पूरा करने का है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि चार में से तीन प्रोजेक्ट हावड़ा-चेन्नई मुख्य रेल कॉरिडोर पर हैं। चौथा प्रोजेक्ट कटक-पारादीप सेक्शन से जुड़ा है। इन कामों में हावड़ा-चेन्नई रूट पर चार लाइन बनाना और कटक-पारादीप रूट पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाना शामिल है।

वैष्णव के मुताबिक हावड़ा-चेन्नई देश के सात सबसे अहम रेल कॉरिडोर में से एक है। यहां ट्रैक बढ़ने से ज्यादा ट्रेनें चल सकेंगी, माल ढुलाई तेज होगी और मेंटेनेंस के दौरान भी ट्रैफिक कम प्रभावित होगा।


किन शेयरों पर रहेगी नजर?

इन प्रोजेक्ट्स के टेंडर अभी जारी होने बाकी हैं। इसलिए अभी तय नहीं कि किन कंपनियों को ऑर्डर मिलेंगे। लेकिन रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में काम करने वाली कुछ खास कंपनियों पर निवेशकों को नजर रखनी चाहिए। इनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए ऑर्डर मिलने की संभावना अधिक है।

RVNL

सरकारी रेल कंपनी Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) ऐसे प्रोजेक्ट्स में सबसे मजबूत दावेदारों में है। ये कंपनी रेलवे लाइन बिछाने, डबलिंग, थर्ड और फोर्थ लाइन, इलेक्ट्रिफिकेशन और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। पिछले कुछ सालों में इसे रेलवे से लगातार बड़े ऑर्डर मिले हैं।

IRCON International

IRCON International रेलवे निर्माण की सबसे अनुभवी सरकारी कंपनियों में शामिल है। कंपनी ट्रैक बिछाने के साथ पुल, सुरंग, सिग्नलिंग और रेलवे स्टेशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स भी बनाती है। इसकी मौजूदगी भारत के अलावा विदेशों में भी है। पूर्वी और दक्षिणी भारत में बनने वाले इन प्रोजेक्ट्स की वजह से इस शेयर पर भी नजर रहेगी।

RITES

RITES का काम थोड़ा अलग है। यह खुद ट्रैक नहीं बिछाती, बल्कि रेलवे प्रोजेक्ट्स की कंसल्टेंसी, डिजाइन, सर्वे और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट संभालती है। किसी बड़े रेल प्रोजेक्ट में इंजीनियरिंग और सुपरविजन का काम बढ़ने पर RITES को फायदा मिल सकता है।

Texmaco Rail & Engineering

प्राइवेट सेक्टर की Texmaco Rail & Engineering रेलवे ट्रैक से जुड़े इक्विपमेंट, वैगन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोडक्ट बनाती है। जब नई लाइनें बिछती हैं और नेटवर्क का विस्तार होता है, तो ऐसे इक्विपमेंट्स की मांग भी बढ़ती है। इसलिए कंपनी पर भी निवेशकों की नजर रह सकती है।

Jupiter Wagons

Jupiter Wagons मुख्य रूप से मालगाड़ियों के वैगन बनाती है। हावड़ा-चेन्नई और पारादीप जैसे कॉरिडोर माल ढुलाई के लिहाज से काफी अहम हैं। अगर इन रूट्स की क्षमता बढ़ती है, तो लंबे समय में नए वैगन की मांग बढ़ने का फायदा इस कंपनी को भी मिल सकता है।

क्यों अहम है हावड़ा-चेन्नई कॉरिडोर?

हावड़ा-चेन्नई भारत के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में गिना जाता है। इस रूट पर रोज बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां चलती हैं। चार लाइन होने से ट्रेनों की आवाजाही आसान होगी, माल ढुलाई की रफ्तार बढ़ेगी और ट्रैक की मरम्मत के दौरान परिचालन पर असर भी कम पड़ेगा।

Hormuz की भंवर में Nifty सातवें दिन लाल, Sensex 326 प्वाइंट्स कमजोर, निवेशकों के ₹3.47 लाख करोड़ साफ

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।