आज मंगलवार को सेकंड हाफ में बाजार पर बुल्स की पकड़ ढ़ीली हुई। निफ्टी ने ऊपर से करीब 60 प्वाइंट गंवाए। सेंसेक्स भी उच्च लेवल से 200 प्वाइंट नीचे गिरकर कारोबार करता नजर आया। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप की रफ्तार भी ठंडी हुई। वहीं ऑटो इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। बजाज ऑटो नए शिखर पर पहुंच गया। जबकि बैंकिंग-फाइनेंशियल, फार्मा और मेटल में भी अच्छी तेजी नजर आई। मिडकैप IT शेयर जोश में दिखाई दिये। अच्छे नतीजों के बाद 8%से ज्यादा उछाल के साथ बिड़ला सॉफ्ट FNO का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही FSL, टाटा एलेक्सी और LTTS में भी रौनक दिखी। उधर 7 तिमाही में सबसे ज्यादा मार्जिन के बाद MGL का स्टॉक 8 परसेंट उछल गया। ऐसे बाजार में डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने लुपिन और रेन इंडस्ट्रीज में ट्रेड लेने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। लुपिन पर डीलर्स की खरीदारी की राय है जबकि रेन इंडस्ट्रीज पर बिकवाली की राय दी है।
