Get App

GQG Partners: अदाणी ग्रुप में फिर किया अरबों डॉलर का निवेश, 10% बढ़ाई हिस्सेदारी, अगले 5 साल के लिए बड़ा प्लान

अनुभवी निवेशक राजीव जैन (Rajiv Jain) की इनवेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) ने अदाणी ग्रुप (Adani Group) में अपनी हिस्सेदारी करीब 10% बढ़ा दी है। साथ ही उसने आगे भी अदाणी ग्रुप की फंडिंग योजनाओं में भाग लेने की बात कही है। राजीव जैन ने अदाणी ग्रुप को 'भारत में उपलब्ध सबसे बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट' बताया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 23, 2023 पर 2:58 PM
GQG Partners: अदाणी ग्रुप में फिर किया अरबों डॉलर का निवेश, 10% बढ़ाई हिस्सेदारी, अगले 5 साल के लिए बड़ा प्लान
GQG पार्टनर्स की अडानी ग्रुप में निवेश की वैल्यू करीब 3.5 अरब डॉलर के करीब है

अनुभवी निवेशक राजीव जैन (Rajiv Jain) की इनवेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) ने अदाणी ग्रुप (Adani Group) में अपनी हिस्सेदारी करीब 10% बढ़ा दी है। साथ ही उसने आगे भी अदाणी ग्रुप की फंडिंग योजनाओं में भाग लेने की बात कही है। इस निवेश के साथ राजीव जैन ने अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुआई वाले कारोबारी में ग्रुप में अपना निवेश लगभग दोगुना कर लिया है और उन्होंने इसे 'भारत में उपलब्ध सबसे बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट' बताया है। राजीव जैन, GQG पार्टनर्स के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "अगले 5 साल में हम फैमिली के बाद, वैल्यूएशन के आधार पर अदाणी ग्रुप के सबसे बड़े निवेशकों में से एक बनना चाहेंगे।"

उन्होंने कहा, "हम निश्चित रूप से अडानी समूह की किसी भी नई पेशकश में भागीदार बनना चाहेंगे।" जैन ने कहा कि GQG पार्टनर्स की अडानी ग्रुप में निवेश की वैल्यू करीब 3.5 अरब डॉलर के करीब था। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्होंने किन अदाणी ग्रुप की किन कंपनियों में खरीदारी की या इसमें से कितना निवेश किया और कितना वैल्यू शेयरों में तेजी से बना है।

इससे पहले GQG पार्टनर्स ने मार्च में एक फैमिली ट्रस्ट के जरिए अदाणी ग्रुप की 4 कंपनियों में करीब 2 अरब डॉलर के शेयर खरीदे थे। इस शुरुआती निवेश ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों को मजबूती दी, जो हिंडनबर्ग के झटके से उबरने की कोशिश कर रही थीं। अमेरिका की शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने इस साल की शुरुआत में अदाणी ग्रुप पर शेयरों में हेरफेर और अकाउंटिंड फ्रॉड का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट जारी किया था, जिसके बाद अदाणी ग्रुप की मार्केट वैल्यू एक समय 150 अरब डॉलर से अधिक घट गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें