Rajputana Stainless IPO Listing: राजपूताना स्टेनलेस के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 1.12 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹122 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹123.95 और NSE पर ₹122.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को महज डेढ़ फीसदी के करीब तक का लिस्टिंग गेन (Rajputana Stainless Listing Gain) मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह ₹111.25 (Rajputana Stainless Share Price) पर आ गया। निचले स्तर पर हल्की रिकवरी के साथ यह ₹112.90 पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 7.46% घाटे में हैं।
