Get App

राकेश झुनझुनवाला ने Ion Exchange में घटाई हिस्सेदारी, कंपनी के 150,770 इक्विटी शेयर बेचे

Rare Investments ने भी Ion Exchange के 387,727 शेयर 1,205.42 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2021 पर 9:05 AM
राकेश झुनझुनवाला ने Ion Exchange में घटाई हिस्सेदारी, कंपनी के 150,770 इक्विटी शेयर बेचे

दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने इंडस्ट्रियल मशीन बनाने वाली कंपनी Ion Exchange में अपनी हिस्सेदारी कम कर ली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज BSE के मंगलवार को आंकड़ों के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला ने कंपनी के 150,770 इक्विटी शेयर 1205.19 रुपये के भाव से बेचे। दिसंबर तिमाही के अंत तक Ion Exchange में उनकी 5.29% हिस्सेदारी थी। लेकिन अब उन्होंने इसके कुछ शेयर्स बेचकर प्रॉफिट बुकिंग की है।

राकेश झुनझुनवाला के साथ उनकी कंपनी रेयर इन्वेस्टमेंट्स (Rare Investments) ने भी Ion Exchange के 387,727 शेयर 1,205.42 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं। वहीं, Plutus Wealth Management कंपनी ने इसके 475,000 शेयर 1,220.75 प्रति शेयर के भाव पर खरीदे हैं। स्टॉक मार्केट में आज कंपनी के शेयर 4.97 फीसदी की गिरावट के साथ 1329.70 रुपये पर बंद हुए। बता दें कि राकेश झुनझुनवाला को दूसरे स्टॉक मार्केट इंवेस्टर से अधिक तेजी से पैसे बनाने के लिए जाना जाता है। इसी वजह से स्टॉक मार्केट के बिग बुल को भारत का वॉरेन बफेट कहते हैं।

आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2 फीसदी टूटा है। वहीं निफ्टी बैंक 1 फीसदी टूटकर बंद हुआ है। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों का प्रदर्शन दिग्गजों की तुलना में बेहतर रहा है। आज के कारोबार में मिड और समॉल कैप इंडेक्स 0.4-0.8 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बाजार में आज 3 दिन से लगातार बढ़त पर लगाम लग गया । सेंसेक्स 598.57 अंक यानी 1.16 फीसदी टूटकर 50846.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 164.80 अंक यानी 1.08 फीसदी गिरकर 15,08.80 के स्तर पर बंद हुआ। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें