Metro Brands की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 12.8% नीचे 500 रुपए पर हुई, राकेश झुनझुनवाला का नाम जुड़ने पर भी नहीं चला शेयर

Metro Brands के शेयर BSE पर 436 रुपए पर खुले जबकि इश्यू प्राइस 500 रुपए प्रति शेयर था वहीं NSE पर इसके शेयरों की लिस्टिंग 437 रुपए पर हुई

अपडेटेड Dec 22, 2021 पर 11:20 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Metro Brand से पहले दिसंबर में Rategain Travel Technologies और Shriram Properties की लिस्टिंग कमजोर हुई है

Metro Brands Stock Price: मुंबई के मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands) की लिस्टिंग आज बाजार में निराशाजनक रही है। राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी की लिस्टिंग 22 दिसंबर को इश्यू प्राइस से 12.80% नीचे हुई है। दिसंबर में इससे पहले Rategain Travel Technologies और Shriram Properties की लिस्टिंग कमजोर रह चुकी है।

Metro Brands के शेयर BSE पर 436 रुपए पर खुले जबकि इश्यू प्राइस 500 रुपए प्रति शेयर था। वहीं NSE पर इसके शेयरों की लिस्टिंग 437 रुपए पर हुई। पिछले कुछ दिनों में बाजार का सेंटीमेंट बहुत कमजोर हुआ है यही वजह है कि शेयरों कि लिस्टिंग डिस्काउंट पर हो रही है। शेयरों का ज्यादा वैल्यूएशन और उम्मीद से कम सब्सक्रिप्शन के कारण भी सेंटीमेंट कमजोर हुआ है।

कंपनी 1,367.51 करोड़ रुपए का इश्यू लेकर आई थी। इसमें 295 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1,072.5 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है। ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत, कंपनी के प्रमोटर और शेयरहोल्डर्स अपने करीब 2.14 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखेंगे।


Zee-Sony के मर्जर को बोर्ड की मंजूरी, विलय के बाद नई कंपनी में Sony की होगी 50.86% हिस्सेदारी

Metro Brands का इश्यू 10 दिसंबर को खुला और 14 दिसंबर को बंद हुआ था। कंपनी का इश्यू 3.64 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 485-500 रुपए था।इस इश्यू में सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में हुआ था। इनका पोर्शन 8.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 3.02 गुना सब्सक्राइब हुआ जबकि रिटेल पोर्शन सिर्फ 1.13 गुना भरा था।

देश की सबसे बड़ी फुटवियर स्पेशियल्टी रिटेलर्स, मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड (Metro Brands Limited) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 10 दिसंबर को खुलने वाला है। Metro Brands Limited (MBL) के पास फुटवियर इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े ब्रांड्स जैसे- मेट्रो (Metro), मोची (Mochi), वॉकवे (Walkway), डा विंची (Da Vinchi) और जे फोंटिनी (J. Fontini) आदि शामिल हैं। इसके अलावा इसके पास क्रॉक्स (Crocs), स्केचर्स (Skechers), क्लार्क्स (Clarks), फ्लोरशैम (Florsheim) और फिटफ्लॉप (Fitflop) जैसे कुछ थर्ड पार्टी ब्रांड्स भी हैं। 1955 में मुंबई से शुरू हुई इस कंपनी में दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का भी निवेश हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।