राकेश झुनझुनवाला, डॉली खन्ना और आशीष कचोलिया ने मार्च तिमाही में इन कंपनियों में लगाया पैसा, जानिए डिटेल

राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala), डॉली खन्ना (Dolly Khanna) और आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) की गिनती शेयर बाजार के दिग्गज निवेशकों में होती है

अपडेटेड Apr 19, 2022 पर 11:36 PM
Story continues below Advertisement
मार्च तिमाही में राकेश झुनझुनवाला, डॉली खन्ना और आशीष कचोलिया ने कई कंपनियों में खरीदारी की है

राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala), डॉली खन्ना (Dolly Khanna) और आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) की गिनती शेयर बाजार के दिग्गज निवेशकों में होती है। इनके पोर्टल पर रिटेल निवेशकों से लेकर सभी मार्केट पार्टिसिपेट्स की करीबी नजर रहती है। हाल में जारी कई कंपनियों के शेयरहोल्डिंग डेटा से पता चलता है कि मार्च तिमाही में भी इन दिग्गज निवेशकों ने कई कंपनियों में खरीदारी की है। आइए जानते हैं इनके डिटेल-

राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala)

बिग बुल के नाम से जाने जाने वाले राकेश झुनझुनवाला ने मार्च तिमाही में जुबिलैंट फार्मोवा में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 6.8 फीसदी कर दी है, जो दिसंबर तिमाही के अंत में 6.3 फीसदी थी। इसके अलावा उन्होंने कैनरा बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 2 फीसदी कर दी है, जो दिसबंर तिमाही के अंत में 1.6 फीसदी थी। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने एस्कॉर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी 5.2 फीसदी से घटाकर 1 फीसदी से कम कर दी है। इसके अलावा उन्होंने वोकहार्ड्ट में भी अपनी हिस्सेदारी 2.3 फीसदी से घटाकर 2.1 फीसदी कर दी है।

डॉली खन्ना (Dolly Khanna)


चेन्नई में रहने वाली डॉली खन्ना ने करीब 1996 से शेयर बाजार में निवेश शुरू किया है और उनके पोर्टफोलियो में 650 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर हैं। उनके पोर्टफोलियो को उनके पति राजीव खन्ना संभालते हैं, जिन्हें अच्छी क्वालिटी वाली छोटी कंपनियों के शेयरों में सही समय पर निवेश करने और उससे मल्टीबैगर रिटर्न हासिल करने के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- Campus IPO: कंपनी का इश्यू 26 अप्रैल को खुलेगा, जानिए इश्यू साइज और दूसरी सभी जानकारियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉली खन्ना ने मार्च तिमाही में पॉन्डी ऑक्सिड्स एंड केमिकल्स, शारदा क्रॉपकेम, सांदुर मैगनीज एंड ऑयरन ओर्स और खेतान केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स जैसी कंपनियों के शेयरों में नया निवेश किया। कम से कम पिछली 8 तिमाहियों के दौरान डॉली खन्ना का नाम इन कंपनियों के अहम निवेशकों में नहीं शामिल था। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने प्रकाश पाइप्स में अपनी हिस्सेदारी 1.4 फीसदी से बढ़ाकर 2.4 फीसदी कर ली है। साथ ही उन्होंने बटरफ्लाई गांधीमथी अप्लायंस, अजंता सोया, सिमरन फार्म्स, रमा फॉस्फेट्स, मैंगलोर केमिकल्स, पॉलीप्लेक्स कॉरपोरेशन, RSMW और एरीज एग्रो सहित अन्य कंपनियों में भी निवेश बढ़ाया है।

आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia)

आशीष कचोलिया को भी अच्छी क्वालिटी वाली मझोली और छोटी कंपनियों के शेयर खरीदने के लिए जाना जाता है। 19 अप्रैल 2022 तक के आंकड़ों के मुताबिक उनके पोर्टफोलियो में 1,900 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर शामिल है। शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक कचोलिया ने मार्च तिमाही में ग्रैविटा इंडिया, फाइनोटेक्स केमिकल, क्रिएटिव न्यूटेक और स्टोव क्राफ्ट जैसी कंपनियों में नया निवेश किया है। वहीं एक्सप्रो इंडिया, यशो इंडस्ट्रीज, एमी ऑर्गेनिक्स और यूनाइटेड ड्रिलिंग टूल्स जैसी कंपनियों में निवेश बढ़ाया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।