Get App

राकेश झुनझुनवाला की इन 5 सलाह को हमेशा रखें याद, शेयर बाजार में कभी नहीं होगा लॉस

दिग्गज स्टॉक इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला ने अपना अनुभव कई बार शेयर किया था। उनके पास उन शेयरों को पहचान लेने की गजब की क्षमता थी, जिनमें मल्टीबैगर्स बनने की संभावना होती थी। अपनी इस काबिलियत की बदौलत उन्होंने शेयरो में निवेश से अकूत पैसा कमाया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 08, 2026 पर 7:40 AM
राकेश झुनझुनवाला की इन 5 सलाह को हमेशा रखें याद, शेयर बाजार में कभी नहीं होगा लॉस
झुनझुनवाला का मानना था कि निवेश का फैसला डर या लालच पर आधारित नहीं होना चाहिए।

मुश्किल वक्त में गुरु की सलाह बहुत काम आती है। यह बात शेयरों के मामले में भी लागू होती है। दिग्गज स्टॉक इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला ने अपना अनुभव कई बार शेयर किया था। उनके पास उन शेयरों को पहचान लेने की गजब की क्षमता थी, जिनमें मल्टीबैगर्स बनने की संभावना होती थी। अपनी इस काबिलियत की बदौलत उन्होंने शेयरो में निवेश से अकूत पैसा कमाया। इसी वजह से उन्हें भारत का वॉरेन बफे कहा जाता है। उनकी ऐसी पांच सलाह हैं, जो आपको शेयर बाजार में बड़ी कमाई करने में मदद कर सकती हैं।

1. निवेश के फैसले भावना से प्रेरित नहीं होने चाहिए

झुनझुनवाला का मानना था कि निवेश का फैसला डर या लालच पर आधारित नहीं होना चाहिए। अक्सर लोग बाजार में बड़ी गिरावट आने पर शेयर बेचना शुरू कर देते हैं। इससे वे कमाई का बड़ा मौका गंवा देते हैं। इसकी वजह यह है कि गिरावट के बीच टिके रहने पर ही बाजार में पैसा बनता है। हर गिरावट के बाद बाजार में बड़ी तेजी आती है। जो निवेशक बाजार में अपना पैसा बनाए रखते हैं, उन्हें इस तेजी का फायदा होता है।

2. बगैर रिसर्च गाढ़ी कमाई का पैसा शेयरों में नहीं लगाएं

भारत के वॉरेन बफे का मानना था कि शेयरों में निवेश से पहले कंपनी के बारे में रिसर्च जरूरी है। मेहनत की कमाई का पैसा किसी ऐसी कंपनी के शेयर में नहीं लगाया जा सकता, जिसके बारे में आप ठीक तरह से नहीं जानते। जब आपको कंपनी के बिजनेस मॉडल, मैनेजमेंट, कैश फ्लो, कर्ज का बोझ आदि की जानकारी मिल जाए तभी निवेश का फैसला लेना ठीक रहता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें