Get App

Rakesh Jhunjhunwala के निवेश वाली Akasa Air जून तक हो सकती है लॉन्च, सीईओ विनय दुबे ने दी जानकारी

दुबे ने कहा, उनकी एयरलाइन सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन (MOCA) और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के साथ मिलकर काम कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2022 पर 8:12 PM
Rakesh Jhunjhunwala के निवेश वाली Akasa Air जून तक हो सकती है लॉन्च, सीईओ विनय दुबे ने दी जानकारी
विनय दुबे, कोफाउंडर, एमडी और सीईओ, आकाश एयर

Rakesh Jhunjhunwala backed Akasa Air : राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली आकाश एयर की जून के आसपास पहली कमर्शियल फ्लाइट लॉन्च करने की योजना है। एयरलाइन के कोफाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ने शुक्रवार को यह बात कही।

विंग्स इंडिया 2022 में बोलते हुए दुबे ने कहा कि उनकी एयरलाइन सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन (MOCA) और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के साथ मिलकर काम कर रही है।

12 महीने में 18 एयरक्राफ्ट मिलने की उम्मीद

आकाश (Akasa) को ऑपरेट करने वाली एसएनवी एविएशन (SNV Aviation) प्रा. लि. को बीते साल अक्टूबर में सरकार से नो-ऑब्जेशन सर्टिफिकेट (NOC) मिल चुका है। NOC हासिल करने के बाद एक एयरलाइन को आम तौर पर एयर ऑपरेटर्स परमिट (Air Operator's Permit) हासिल करने में लगभग छह महीने लग जाते हैं। दुबे ने कहा, “हमें 12 महीनों में 18 एयरक्राफ्ट मिलने की उम्मीद है और एक साल बाद 12-14 एयरक्राफ्ट जुट सकते हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें