राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल कम्यूनिकेशंस स्टॉक टाटा कम्यूनिकेशंस (Tata Communications) ने पिछले 1 महीने में करीब 20 फीसदी का रिटर्न दिया है। खास बात यह है कि यह 20 फीसदी का रिटर्न पिछले 5 सेशन में आए 5 फीसदी से ज्यादा के करेक्शन के बाद मिला।
शेयर बाजार के दिग्गजों का कहना है कि यह करेक्शन सिर्फ मुनाफावसूली है। आगे इस शेयर में और बढ़त देखने को मिल सकती है और अगले 6-9 महीने में 1800 रुपये का स्तर छू सकता है।
जीसीएल सिक्योरिटी (GCL Securities)के रवि सिंघल का कहना है कि टाटा कम्यूनिकेशंस को टीसीएस और भारती एयरटेल के बीच मेड इन इंडिया, 5जी रोल आउट करार का फायदा मिलेगा। इसकी वजह ये है कि टाटा कम्यूनिकेशंस ही इनके कम्यूनिकेशंस नेटवर्क की देखभाल करती है।
इसके अलावा कंपनी को भारत सरकार से बीएसएनएल की लैंड बैंक की बिक्री की योजना से करीब 10 हजार करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।
ट्रेडइट इन्वेस्टमेंट (TRADEIT Investment Advisors) के संदीप मट्टा (Sandeep Matta) का कहना है कि टाटा कम्यूनिकेशंस करीब 200 देशों में 7000 से ज्यादा कस्मटर को अपनी सेवाएं देती है। आगे कंपनी के कारोबार में ग्रोथ की जबरदस्त संभावनाए है। संदीप मट्टा की राय है कि इस काउंटर मे किसी भी गिरावट को खरीद का मौका समझना चाहिए।
शॉर्ट टर्म ट्रेडरों के लिए संदीप मट्टा की सलाह है कि इस शेयर में 1289 रुपये के आसपास 1335 रुपये के लक्ष्य के लिए 1235 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है।
गौरतलब है कि टाटा कम्यूनिकेशंस में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 2950687 शेयर यानी 1.04 फीसदी है।