Rakesh Jhunjhunwala Portfolio: अगले एक साल में 25% मुनाफा करा सकता है यह मिडकैप स्टॉक, ICICI सिक्योरिटीज ने दी बाय रेटिंग

Rakesh Jhunjhunwala Portfolio: दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाले प्राइवेट लेंडर, फेडरल बैंक (Federal Bank) के शेयर अगले एक साल में 25 फीसदी का मुनाफा करा सकते हैं

अपडेटेड Jul 13, 2022 पर 4:55 PM
राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास फेडरल बैंक की 3.7% हिस्सेदारी है

Rakesh Jhunjhunwala Shares: दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाले प्राइवेट लेंडर, फेडरल बैंक (Federal Bank) के शेयर अगले एक साल में 25 फीसदी का मुनाफा करा सकते हैं। घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने फेडरल बैंक के शेयर को BUY रेटिंग दी है। पिछले 5 सालों से फेडरल बैंक का मार्केट शेयर धीरे-धीरे बढ़ रहा है और उसका वित्तीय प्रदर्शन भी अच्छा रहा है।

ICICI सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट रेनिश भुवा ने एक नोट में कहा, "फेडरल बैंक की उपस्थिति पिछले 5 सालों में काफी बढ़ी है और अब उसका ध्यान अपना मार्केट शेयर बढ़ाने पर है। बैंक की योजना अगले 3 सालों में अपनी पहुंच को नेटवर्क-2 (साउथ को छोड़कर) में 25 से 30 फीसदी बढ़ाने पर है।"

एनालिस्ट ने आगे कहा, "फेडरल बैंक ने हाल ही में क्रेडिट कार्ड, सीवी और माइक्रोफाइनेंस जैसे नए बिजनेस एरिया जोड़े हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कंपनी के ओवरऑल ग्रोथ में इनका योगदान अहम हो सकता है। बैंक की योजना अगले 2-3 सालों तक 15-17 फीसदी के सालाना ग्रोथ से बढ़ने की है, जो बिजनेस को डेढ़ गुना करने के बराबर है।"


यह भी पढ़ें- Adani Group का यह शेयर 3 दिन में 22% चढ़ा, जानिए किन वजहों से बढ़ी खरीदारी

ICICI सिक्योरिटीज ने इन पहलुओं को देखते हुए फेडरल बैंक के शेयर को बाय रेटिंग दी है और इसके लिए 125 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। बुधवार 13 जुलाई को फेडरल बैंक के शेयर एनएसई पर 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 98.10 रुपये पर बंद हुए। इस तरह मौजूदा बाजार भाव पर देखें, तो फेडरल बैंक के शेयरों में अगले एक साल में 25 फीसदी से अधिक की तेजी आने की उम्मीद है।

फेडरल बैंक के शेयरों की प्राइस हिस्ट्री की बात करें, तो पिछले एक महीने में बैंक के शेयर करीब 9.12% चढ़े हैं। हालांकि पिछले 6 महीने में इसमें 1.41 फीसदी की गिरावट आई है, जबिक बीते 1 साल में इसने अपने निवेशकों को 9.18% का रिटर्न दिया है।

राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग

राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला दोनों ने फेडरल बैंक में निवेश किया है। हालांकि दोनो के पोर्टफोलियो को राकेश झुनझुनवाला ही मैनेज करते हैं। झुनझुनवाला दंपत्ति के पास फेडरल बैंक के कुल 75,721,060 इक्विटी शेयर या 3.7 फीसदी हिस्सेदारी है। 5 जुलाई 2022 तक के आंकड़े के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा के पास सार्वजनिक तौर पर 33 कंपनियों में हिस्सेदारी है और उनके निवेश की कुल वैल्यू 25,970.2 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।