Adani Group का यह शेयर 3 दिन में 22% चढ़ा, जानिए किन वजहों से बढ़ी खरीदारी

अडानी ग्रुप की कंपनी का दावा है कि जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान उसकी परिचालन क्षमता सालाना आधार पर 65 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5,800 मेगावाट के स्तर पर पहुंच गई

अपडेटेड Jul 13, 2022 पर 6:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में इस सप्ताह यानी बुधवार तक महज तीन दिनों में 22 फीसदी की दमदार रैली देखने को मिली है

Adani Green shares : अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में इस सप्ताह यानी बुधवार तक महज तीन दिनों में 22 फीसदी की दमदार रैली देखने को मिली है। कंपनी का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 1,919 रुपये पर बंद हुआ और बुधवार, 13 जुलाई को शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर लगभग 4 फीसदी मजबूत होकर 2,386.15 रुपये के स्तर तक पहुंच गया, जो उसका इंट्रा डे हाई भी रहा। हालांकि, बाद में शेयर पर बिकवाली का दबाव हावी हो गया है और दोपहर 12.20 पर 5 फीसदी कमजोर होकर 2,174.25 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

जून तिमाही में 65 फीसदी बढ़ी परिचालन क्षमता

अडानी ग्रीन के शेयर में तेजी की मुख्य वजह उसके वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही का अपडेट रहा। अडानी ग्रुप की कंपनी का दावा है कि जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान उसकी परिचालन क्षमता सालाना आधार पर 65 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5,800 मेगावाट के स्तर पर पहुंच गई। वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी की एनर्जी सेल्स सालाना आधार पर 73 फीसदी बढ़कर 3,550 मिलियन यूनिट हो गई, जबकि वित्त वर्ष 22 की पहली तिमाही में यह 2,054 मिलियन यूनिट रही थी।


अडानी ग्रुप के इस स्टॉक ने मार्च 2020 से अब तक लगाई 3600% की छलांग, जानिए क्या अभी और लंबी होगी उड़ान!

एक साल में दिया मल्टीबैगर रिटर्न

Adani Green के शेयर में पिछले सात सेशंस से मजबूती देखने को मिल रही है और इस दौरान 1,876.40 रुपये से बढ़कर 2,338 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस प्रकार सात दिन में शेयर लगभग 25 फीसदी मजबूत हो चुका है। यह बीते साल में सामने आए कुछ मल्टीबैगर स्टॉक्स में भी शामिल है। अडानी ग्रुप का यह शेयर पिछले एक साल में 989 रुपये से बढ़कर 2,338 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है। इस प्रकार शेयर एक साल में 130 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।

Q1 नतीजों के बाद HCL Tech का शेयर 2% टूटा, खरीदें, बेचें या बने रहें जानिए क्या है दिग्गज ब्रोकरेजेज की राय

पांच साल में दिया 7,600 फीसदी से ज्यादा रिटर्न

वहीं पिछले पांच साल में, अडानी ग्रीन का शेयर 29.45 रुपये से बढ़कर 2,338 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है। इस तरह शेयर पांच साल में 7,600 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। अडानी ग्रुप की कंपनी ने हाल में जून, 2022 में समाप्त तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।