अडानी ग्रुप के इस स्टॉक ने मार्च 2020 से अब तक लगाई 3600% की छलांग, जानिए क्या अभी और लंबी होगी उड़ान!

पिछले 3 दिनों में इस स्टॉक में 15 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। सिर्फ 16 कारोबारी सत्रों में यह स्टॉक 43 फीसदी चढ़कर 1,989 रुपये से बढ़कर 2,845 रुपये पर आ गया है

अपडेटेड Jul 12, 2022 पर 5:42 PM
जानकारों का कहना है कि भारत में पाइप के जरिए घरेलू गैस की आपूर्ति की लगातार बढ़ती मांग , ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र में बढ़ते CNG के उपयोग का ATGL को फायदा मिलता नजर आएगा।

अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas (ATGL)) के शेयरों में मंगलवार को इंट्राडे में 5 फीसदी की तेजी के साथ 2,845 रुपये का न्यू हाई छुते नजर आये। पिछले 3 दिनों में इस स्टॉक में 15 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। सिर्फ 16 कारोबारी सत्रों में यह स्टॉक 43 फीसदी चढ़कर 1,989 रुपये से बढ़कर 2,845 रुपये पर आ गया है।

सोमवार को इस स्टॉक ने अप्रैल 2022 के 2,739.95 रुपये के पिछले हाई को तोड़ दिया था। ATGL के शेयरों का भाव मार्च 2020 में 76.70 रुपये पर था। तब से अब तक इस स्टॉक में 3610 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

बताते चलें कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लिक्विड नैचुरल गैस सेक्टर की प्राइवेट कंपनी TotalEnergies Holdings SAS ने फरवरी 2020 में कंपनी के 37.4 फीसदी इक्विटी कैपिटल का अधिग्रहण किया था और इस अधिग्रहण के साथ वह कंपनी की को-प्रमोटर बन गई थी। इस सौदे के बाद Adani Total Gas की इक्विटी होल्डिंग अडानी ग्रुप और TotalEnergies बराबर -बराबर हो गई थी।


Titagarh Wagons ने छुआ अपना 4 साल का हाई, 2 हफ्ते में 26% की तेजी के बाद क्या हो आपकी निवेश रणनीति

ATGL भारत की निजी क्षेत्र की एक लीडिंग सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूएशन कंपनी है जो पाइपों के जरिए इंडस्ट्रीज, कमर्शियल सेटरों , रेसिडेशियल कस्टमर को नैचुरल गैस की सप्लाई करती है। इसके अलावा कंपनी ट्रांसपोर्ट सेक्टर को CNG की सप्लाई भी करती है। अदानी टोटल गैस की देश के 33 जियोग्राफिकल एरिया में कारोबार है।

जानकारों का कहना है कि भारत में पाइप के जरिए घरेलू गैस की आपूर्ति की लगातार बढ़ती मांग , ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र में बढ़ते CNG के उपयोग का ATGL को फायदा मिलता नजर आएगा। इसके अलावा ATGL इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों के कारोबार में भी कदम रखने की तैयारी में है। कंपनी पहले चरण में देश भर के अलग-अलग शहरी बाजारों में 1500 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाएगी। यह स्टेशन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित होगे। भारत में ऑटो मोटिव इंडस्ट्रीज का ईवी की तरफ लगातार रुझान बढ़ रहा है जिसका फायदा कंपनी को मिलेगा।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।