13 जुलाई यानी आज के कारोबार में एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के शेयर 905.20 रुपये के अपने 52 वीक लो को छुते नजर आए। पहली तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आज के शुरुआती कारोबार में HCL Tech का शेयर 2 फीसदी टूटा।
13 जुलाई यानी आज के कारोबार में एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के शेयर 905.20 रुपये के अपने 52 वीक लो को छुते नजर आए। पहली तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आज के शुरुआती कारोबार में HCL Tech का शेयर 2 फीसदी टूटा।
बता दें कि HCL TECH ने मंगलवार यानी 12 जुलाई को बाजार बंद होने के बाद 30 जून 2022 को खत्म हुई अपने पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 3,283 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,593 करोड़ रुपये पर रहा था।
तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की आय 22,597 करोड़ रुपये से बढ़कर 23,464 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। जबकि इसके 23,410 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था। 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी की डॉलर में होने वाली आय 302.5 करोड़ डॉलर पर रही है। जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 299.3 करोड़ डॉलर पर रही थी। बता दें कि एनालिस्ट ने कंपनी की डॉलर आय 303.2 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान किया था।
कंपनी की एट्रिशन रेट 23.8 फीसदी पर रही है जो कि पिछली तिमाही में 21.9 फीसदी पर रही थी। जबकि यह दर पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 11.8 फीसदी रह थी।
एचसीएल टेक ने अपना गाइडेंस देते हुए कहा कि वित्त वर्ष में कंपनी की कॉस्टेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ 12-14 फीसदी रह सकती है। वहीं इसी अवधि में कंपनी की एबिट मार्जिन 18-20 फीसदी रह सकती है।
जानिए क्या है दिग्गज ब्रोकरेजेज की राय
Goldman Sachs
ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने एचसीएल टेक पर 'neutral' रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक के लिए 976 रुपये का लक्ष्य दिया है।
Citi
रिसर्च हाउस सिटी ने स्टॉक पर 'neutral' रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस को घटाकर 910 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि वार्षिक वेतन में बढ़ोतरी के बिना पहली तिमाही में कंपनी के नतीजे अनुमान के मुताबिक नहीं रहे है। पहली तिमाही में कंपनी के मार्जिन में 150 बेसिस प्वाइंट की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, FY23 मार्जिन को लेकर कंपनी के मार्गदर्शन में खिंचाव नजर आ रहा है।
बता दें कि CNBC-TV18 की रिपोर्ट के अनुसार सिटी ने FY23/24 के लिए EPS अनुमान में 3% की कमी की है।
Jefferies
जेफरीज ने एचसीएल टेक पर 'hold'रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक के लिए 980 रुपये का लक्ष्य दिया है।
Nomura
वहीं नोमुरा ने भी इस स्टॉक के लिए 'neutral' रेटिंग देते दी है और इस स्टॉक के लिए 1000 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।
Morgan Stanley
इस बीच मॉर्गन स्टेनली ने एचसीएल टेक पर 'equal-weight' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक के लिए 1300 रुपये का लक्ष्य दिया है।
फिलहाल 10.40 बजे के आसपास एनएसई पर एचसीएल टेक का शेयर 12.80 रुपये यानी 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ 915.00 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आ रहा है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।