Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। लेकिन सबसे पहले नजर डालते है कि आज किन कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे।
Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। लेकिन सबसे पहले नजर डालते है कि आज किन कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे।
आज Mindtree, Tata Metaliks, Gujarat Hotels, International Travel House, Premier Polyfilm, Ramasigns Industries, and Jupiter Industries & Leasing के 30 जून 2022 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आने वाले हैं
फोकस में पेपर शेयर
घरेलू पेपर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। पेपर इंपोर्ट पर निगरानी के लिए 1 अक्टूबर से PIMS (Paper Import Monitoring System) लागू होगा।
फोकस में पेंट, एविएशन, OMCs
क्रूड के भाव भारतीय बाजार में जोश भर सकते हैं । मजबूत डॉलर और डिमांड घटने की आशंका से कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे आया है। पेंट, OMCs और एविएशन शेयरों में तगड़ा एक्शन संभव है।
SHILPA MEDICARE पर फोकस
UK ड्रग्स रेगुलेटर से बंगलुरु यूनिट को GMP सर्टिफिकेट मिला है। प्लांट से Orodispersible Films, Transdermal Systems का उत्पादन होगा। कंपनी ने हाल में बंगलुरु यूनिट शुरू की है।
NAVIN FLOURINE पर फोकस
भारत में Honeywell’s Solstice का उत्पादन शुरू किया है। फोम इंसुलेशन, फ्रिज को ठंडा करने में इस्तेमाल होता है।
DEEPAK NITRITE पर फोकस
नांदेसारी प्लांट को गुजरात पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से राहत मिली है। नांदेसारी प्लांट को बंद करने के आदेश वापस लिया गया है।
MAX VENTURES पर फोकस
BSE, NSE से Max Ventures-Max Estates के मर्जर को मंजूरी मिली है।
CARE RATINGS पर फोकस
20 जुलाई को बोर्ड बैठक में शेयर बायबैक पर विचार संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।