राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो के 5 स्टार स्टॉक्स जो इस गिरावट में 25% तक टूटे

झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में कुछ ऐसे शेयर भी हैं, जिनमें जबर्दस्त तेजी आई है। टीवी18 ब्रॉडकास्ट और नेशनल एलुमीनियम कंपनी के शेयर 25-25 फीसदी चढ़े हैं

अपडेटेड Mar 09, 2022 पर 10:31 PM
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का शेयर इस साल 38 फीसदी टूट चुका है। 8 मार्च को इसका भाव 135.15 रुपये था। 31 दिसंबर को इसका प्राइस 218 रुपये था।

दिग्गज इनवेस्टर्स राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में निवेशकों की दिलचस्पी बनी रहती है। दिसंबर 2021 तिमाही में उनके पोर्टफोलियो में करीब 35 कंपनियां थीं। बाजार में हालिया गिरावट का असर उनके पोर्टफोलियो पर पड़ा है। उनके पोर्टफोलियो में शामिल 5 शेयरों के प्राइस 2022 में 25 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हैं। इस सूची में सिर्फ ऐसे शेयर हैं, जिनमें झुनझुनवाला की 1 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है।

हालांकि, कुछ ऐसे शेयर भी हैं, जिनमें जबर्दस्त तेजी आई है। टीवी18 ब्रॉडकास्ट और नेशनल एलुमीनियम कंपनी के शेयर 25-25 फीसदी चढ़े हैं। डी बी रियल्टी का शेयर मल्टी-बैगर बन गया है। इसने 2022 में 123 फीसदी तेजी दिखाई है। झुनझुनवाला को इंडिया का वॉरेन बफे कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि उनके पास मल्टी बैगर शेयरों को पहचानने का शानदार हुनर है।

झुनझुनवाला के निवेश वाले कई शेयरों का प्रदर्शन शानदार रहा है। टाइटन कंपनी, वीआईपी, रैलीज इंडिया और नजारा टेक्नोलॉजीज उनके पोर्टफोिलियो के प्रमुख शेयरों में शामिल हैं। टाइटन उनका सबसे पसंदीदा शेयर है। यह लंबे समय से उनके पोर्टफोलियो में शामिल रहा है।


आइए अब हम आपको उनके पोर्टफोलियो के गिरने वाले शेयरों के बारे में बताते हैं।

Indiabulls Housing Finance 

यह शेयर इस साल 38 फीसदी टूट चुका है। 8 मार्च को इसका भाव 135.15 रुपये था। 31 दिसंबर को इसका प्राइस 218 रुपये था। दिसंबर 2021 तिमाही के अंत में इस कंपनी में राकेश झुनझुनवाला और उनके एसोसिएट की 1.08 फीसदी हिस्सेदारी थी।

यह भी पढ़ें : लॉन्ग टर्म इनवेस्टर्स के लिए मार्केट करेक्शन निवेश का शानदार मौका है: एस नरेन, ICICI Pru AMC

Indiabulls Real Estate

यह शेयर इस साल 35 फीसदी लुढ़क चुका है। 8 मार्च को इसका प्राइस 101.8 रुपये था। 31 दिसंबर, 2021 को इसका प्राइस 157.55 रुपये था। झुनझुनवाला और उनके एसोसिएट की इस कंपनी में 1.10 फीसदी हिस्सेदारी है।

Jubilant Pharmova

इस शेयर का भाव इस साल 32 फीसदी गिर चुका है। 8 मार्च को इसका भाव 396.7 रुपये था। 31 दिसंबर को इसका प्राइस 586.9 रुपये था। झुनझुनवाला और उनके एसोसिएट की इस कंपनी में 6.29 फीसदी हिस्सेदारी है।

Edelweiss Financial Services 

यह शेयर 2022 में अब तक 28 फीसदी लुढक चुका है। 8 मार्च को इसका भाव 52.1 रुपये था। 31 दिसंबर को इसका प्राइस 71.9 रुपये था। झुनझुनवाला और उनके एसोसिएट की इस कंपनी में 1.60 फीसदी हिस्सेदारी है।

Jubilant Ingrevia 

इस कंपनी के शेयर इस साल 27 फीसदी टूट चुके हैं। 8 मार्च को इसका भाव 421 रुपये था। 31 दिसंबर 2021 को इसका भाव 574.85 रुपये था। झुनझुनवाला और उनके सहयोगियों की इस कंपनी में 4.72 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।