Get App

Rakesh Jhunjhunwala का यह शेयर दे सकता है 19% का मुनाफा, मार्च तिमाही के नतीजों के बाद आज 5% उछला स्टॉक

Rakesh Jhunjhunwala के निवेश वाला यह शेयर इस साल अभी तक 34% चढ़ चुका है, जबकि पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को दोगुने से भी अधिक का रिटर्न दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2022 पर 8:22 PM
Rakesh Jhunjhunwala का यह शेयर दे सकता है 19% का मुनाफा, मार्च तिमाही के नतीजों के बाद आज 5% उछला स्टॉक
राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी के पास इंडियन होटल्स की 2.12% हिस्सेदारी है

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के निवेश वाले इंडियन होटल्स कंपनी (Indian Hotels Company) के शेयर गुरुवार को 5 फीसदी की उछाल के साथ 249.60 रुपये के भाव पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों में उछाल उसकी तरफ से मार्च तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आई है। इंडियन होटल्स, टाटा ग्रुप की हॉस्पिटैलिटी कंपनी है। मार्च तिमाही में इसका कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 71.57 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 97.72 करोड़ रुपये था।

इंडिया होटल्स का वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही में आमदनी 872 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 615 करोड़ रुपये था। 31 मार्च तक के आंकड़ों के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला के पास इस कंपनी के 1.57 करोड़ शेयर (1.11% हिस्सेदारी) और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास 1.42 करोड़ शेयर (1.01% हिस्सेदारी) हैं।

इंडियन होटल्स के शेयरों में इस साल अभी तक 34 फीसदी की उछाल आ चुकी है, जबकि पिछले एक साल में इसके शेयरों की कीमत 124 फीसदी बढ़ी है। ब्रोकरेज फर्मों को इस स्टॉक पर अभी भी बुलिश हैं और उन्हें इसका भाव अभी 19 फीसदी और चढ़ने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें