RakshaBandhan Picks: रक्षाबंधन के इस खास दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं। भाइयों का भी फर्ज बनता है कि वो उनको रिटर्न गिफ्ट दें। ऐसे में इस रक्षाबंधन अपनी बहनों को आर्थिक सुरक्षा देने की तैयारी में सीएनबीसी-आवाज आपकी मदत करेगा। बाजार के जाने-माने दिग्गज एक्सपर्ट्स आपको कुछ ऐसे स्टॉक बताएंगे जो अगले रक्षाबंधन तक ( 1 साल) में अपको डबल मुनाफा कमा कर दें सकता है। तो आइएडालते है ऐसे ही स्टॉक पर एक नजर।
MANASJAISWAL.COM के मानस जयसवाल की रक्षाबंधन पिक्स
ITC - मानस जयसवाल का मानना है कि आईटीसी लंबी अवधि में आपको अच्छा मुनाफा कमा कर दे सकता है। ऐसे में इस स्टॉक में 449 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए। स्टॉक आगे 650 रुपये का लक्ष्य दिखा सकता है।
PRAKASHGABA.COM के प्रकाश गाबा की रक्षाबंधन पिक्स
Abbot India- प्रकाश गाबा ने रक्षाबंधन पिक्स के तौर पर Abbot India को चुना है। उनका कहना है कि स्टॉक में 26000 रुपये के स्तर पर अच्छा सपोर्ट देखने को मिल रहा है। आगे यह स्टॉक 35000 रुपये से ज्यादा का स्तर दिखा सकता है। लिहाजा इसमें खरीदारी की जानी चाहिए।
NAV Investment के आशीष बहेती की रक्षाबंधन पिक्स
RELIANCE- आशीष बहेती ने देश की दिग्गज कंपनी RELIANCE इंडस्ट्रीज पर दांव लगाने की सलाह दी है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2920 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2990-3050 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।
TRADEBULLS के SACCHITANAND UTTEKAR की रक्षाबंधन पिक्स
SWSOLAR- सच्चिदानंद का कहना है कि स्टॉक को 630 रुपये के स्तर पर 540 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें। अगले 12 महीने में यह शेयर 900-1000 रुपये का टारगेट दिखा सकता है।
MARKETSMITHINDIA के मयूरेश जोशी की रक्षाबंधन पिक्स
PRAJ INDUSTRIES- मयूरेश जोशी को रक्षाबंदन पिक्स के तौर पर PRAJ INDUSTRIES का शेयर पंसद आ रहा है। उनका कहना है कि यह स्टॉक अगले रक्षाबंधन तक मौजूदा स्तर से 20 फीसदी की अपसाइड दिखा सकता है।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते की रक्षाबंधन पिक्स
APOLLO TYRE (CASH) - राजेश सातपुते ने APOLLO TYRE पर 510 - 520 रुपये के लक्ष्य के लिए निवेश की सलाह दी है। उन्होंने कहा इस स्टॉक में 470 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना ना भूले।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।