Get App

Ram Mandir Stocks: राम मंदिर से जुड़े ये 5 शेयर, मचा सकते हैं धमाल, स्टॉक मार्केट की रहेगी नजर

Ram Mandir Stocks: अयोध्या में रामलला की मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठापन पूरा हो चुका है। अब सबकी नजरें उन शेयरों पर होगी, जो राम मंदिर या अयोध्या शहर में जारी तमाम परियोजनाओं से किसी न किसी तरह जुड़े हुए हैं। यहां हम आपको 5 ऐसे ही स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं, जो राम मंदिर से जुड़े हुए हैं और जो अगले कुछ दिनों तक फोकस में रह सकते है-

Vikrant singhअपडेटेड Jan 22, 2024 पर 10:58 PM
Ram Mandir Stocks: राम मंदिर से जुड़े ये 5 शेयर, मचा सकते हैं धमाल, स्टॉक मार्केट की रहेगी नजर
Ram Mandir Stocks: कामत होटल्स के शेयरों में पिछले एक साल में 33% की तेजी आई है

Ram Mandir Stocks: अयोध्या में रामलला की मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठापन पूरा हो चुका है। एक लंबे इंतजार के बाद मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान हो गए हैं। इस मौके पर भारतीय शेयर बाजार आज 22 जनवरी को बंद थे। लेकिन अब 23 जनवरी को शेयर बाजार खुलने के साथ ही उन कंपनियों पर लोगों की नजर होगी, जो राम मंदिर या अयोध्या शहर में जारी तमाम परियोजनाओं से किसी न किसी तरह जुड़े हुए हैं। इनमें से कई शेयरों में तो पहले से ही काफी उछाल देखी जा रही है। इस वीडियो में आज हम 5 ऐसे ही स्टॉक्स के बारे में बात करने वाले हैं, जो राम मंदिर से जुड़े हुए हैं और जो अगले कुछ दिनों तक फोकस में रह सकते है-

1. अलॉयड डिजिटिल सर्विसेज (Allied Digital Services)

पिछले एक महीने में इसका शेयरों में 35% की तेजी आई है। यह एक ग्लोबल आईटी सर्विस मैनेजमेंट कंपनी है, जिसे अयोध्या स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से हाल ही में कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट शहर में सीसीटीवी सर्विलांस के इंटीग्रेशन के लिए मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगते देखा गया था। फिलहाल इसका मार्केट कैप करीब 1000 करोड़ रुपये है।

2. कामत होटल्स (Kamat Hotels)

कामत होटल्स के शेयरों में पिछले एक साल में 33 फीसदी की तेजी आई है। इस कंपनी ने अयोध्या में 50 कमरे वाले एक नया होटल खोलने का ऐलान किया है। इसके अलावा इसकी अयोध्या में 2 और होटलों को खोलने की योजना है। इन योजनाओं के चलते करीब 884 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के फोकस में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें