Get App

Ramco Cements Shares: रामको सीमेंट्स के शेयर 5% टूटे, तिमाही नतीजे कमजोर, ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट

Ramco Cements shares: रामको सीमेंट्स लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार 10 फरवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत तक टूटकर 1,134.10 रुपये के स्तर पर आ गए। यह गिरावट कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद आई, जो ब्रोकरेज फर्मों की उम्मीदों से कमजोर रहे। कई ब्रोकरेज फर्मों ने भी नतीजों के बाद रामको सीमेंट के शेयर की रेटिंग और टारगेट प्राइस में कटौती की है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 10:11 AM
Ramco Cements Shares: रामको सीमेंट्स के शेयर 5% टूटे, तिमाही नतीजे कमजोर, ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट
Ramco Cements shares: CLSA ने रामको सीमेंट्स की रेटिंग घटाकर ‘अंडरपरफॉर्म’ कर दी है

Ramco Cements shares: रामको सीमेंट्स लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार 10 फरवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत तक टूटकर 1,134.10 रुपये के स्तर पर आ गए। यह गिरावट कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद आई, जो ब्रोकरेज फर्मों की उम्मीदों से कमजोर रहे। कई ब्रोकरेज फर्मों ने भी नतीजों के बाद रामको सीमेंट के शेयर की रेटिंग और टारगेट प्राइस में कटौती की है, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ।

कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही के दौरान सीमेंट की औसत कीमतों में तिमाही आधार पर 6 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि बाजार को करीब 4 प्रतिशत की गिरावट की उम्मीद थी। खास तौर पर ट्रेड सीमेंट की कीमतों पर दबाव रहा। सितंबर 2025 के एग्जिट प्राइस की तुलना में दक्षिण भारत में ट्रेड सीमेंट की कीमतें 8 प्रतिशत और पूर्वी भारत में 9 प्रतिशत तक गिर गईं।

मुनाफा बढ़ा, लेकिन ऑपरेशनल दबाव बरकरार

रामको सीमेंट्स ने दिसंबर तिमाही में 385.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 182.4 करोड़ रुपये था। मुनाफे में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से असाधारण आय में 46 प्रतिशत की छलांग के कारण हुई। तिमाही के दौरान कंपनी को नॉन-कोर एसेट्स की बिक्री से 506 करोड़ रुपये का लाभ मिला। हालांकि इसे लेबर कोड 2025 से जुड़े 27 करोड़ रुपये के असर ने आंशिक रूप से संतुलित कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें