Get App

Raymond Realty पर Motilal Oswal बुलिश, दी शेयर खरीदने की सलाह, यह टारगेट किया फिक्स

Raymond Realty Shares: पिछले साल जुलाई में लिस्ट हुई रेमंड रियल्टी के शेयरों ने अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आने के बाद जोरदार रिकवरी की। महज चार ही महीने में दोगुना से अधिक ऊपर चढ़ गया। अब मोतीलाल ओसवाल ने भी अब इस पर दांव लगाया है और खरीदने की सलाह दी है। जानिए कि रेमंड रियल्टी पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश क्यों है और टारगेट प्राइस क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 13, 2026 पर 1:10 PM
Raymond Realty पर Motilal Oswal बुलिश, दी शेयर खरीदने की सलाह, यह टारगेट किया फिक्स
मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में रियल्टी सेगमेंट में एंट्री के बाद से अब रेमंड ग्रुप की Raymond Realty देश की पांच सबसे बड़े प्रीमियम लिस्टेड रेजिडेंशियल डेवलपर्स में शुमार हो गई है।

Raymond Realty Share Price: रेमंड ग्रुप की रेमंड रियल्टी के शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे हैं। हालांकि रिकॉर्ड निचले स्तर से यह महज चार ही महीने में दोगुना से अधिक ऊपर चढ़ गया और घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक अभी भी इसके शेयरों से कमाई का शानदार मौका है। मौजूदा लेवल से यह करीब 20% ऊपर चढ़ सकता है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले यानी शुक्रवार 11 सितंबर को बीएसई पर यह 2.24% की बढ़त के साथ ₹584.25 पर बंद हुआ था।

Raymond Realty पर क्यों Motilal Oswal बुलिश?

मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में रियल्टी सेगमेंट में एंट्री के बाद से अब रेमंड ग्रुप की रियल्टी बिजनेस यूनिट रेमंड रियल्टी देश की पांच सबसे बड़े प्रीमियम लिस्टेड रेजिडेंशियल डेवलपर्स में शुमार हो गई है, जिसकी MMR (मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन) में दमदार मौजूदगी है। ठाणे में करीब 100 एकड़ जमीन और 8 ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट्स के दम पर इसके पास फिलहाल ₹52 हजार करोड़ का अनुमानित GDV (ग्रास डेवलपमेंट वैल्यू) है। ऐसे में ब्रोकरेज फर्म ने इसकी खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है और टारगेट प्राइस ₹700 पर फिक्स किया है। अब रिस्क की बात करें तो मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक अगर ठाणे वाली जमीन का सही भाव न लगी या सही समय पर फायदा नहीं मिला तो कंपनी की सेहत पर झटका दिख सकता है।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें