आरबीआई ने 7 अक्तूबर को अपनी मॉनेटरी पॉलिसी पेश की। केंद्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट 5.25 फीसदी से बढ़ाकर 5.50 फीसदी करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) के सभी सदस्यों ने रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। एमपीसी की बैठक 5 अक्तूबर को शुरू हुई थी। इसके नतीजों का ऐलान मल्होत्रा ने 7 अक्तूबर यानी बुधवार को किया।
