Stock market : आज की आरबीआी पॉलिसी पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि गवर्नर शक्तिकांत दास हमें सबसे गवर्नरों में से एक रहे हैं। आज पॉलिसी बहुत ही संतुलित और बेहतर है। उन्होंने अपनी बात की शुरुआत में पहले भरोसा दिया फिर आरबीआई के रुख में बदलाव की बात कही। इसके चलते बाजार में बैंक में एक बड़ी रैली आई और ये रैली आगे भी बढ़ी। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कुछ चेतावनी के संकेत भी दिए। खासतौर पर एनबीएफसी पर उन्होंने चेतावनी दी की ये ग्रोथ पर बहुत ज्यादा फोकस कर रहे हैं। इस चेतावनी के बावजूद एनबीएफसी में जोरदार तेजी आई है।