Get App

RBI Monetary Policy: आरबीआई ने इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, बढ़ जाएगी होम लोन, कार और दूसरे लोन की EMI

RBI Monetary Policy: आरबीआई की अक्टूबर की मॉनेटरी पॉलिसी अनुमान के मुताबिक रही। इकोनॉमिस्ट्स ने रेपो रेट बढ़ने की उम्मीद जताई थी। हालांकि, इसका असर होम लोन और कार लोन लेने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 07, 2026 पर 10:17 AM
RBI Monetary Policy: आरबीआई ने इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, बढ़ जाएगी होम लोन, कार और दूसरे लोन की EMI
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 7 अक्तूबर को सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया।

RBI Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 7 अक्तूबर को रेपो रेट बढ़ाने का ऐलान किया। इससे रेपो रेट 5.25 फीसदी से बढ़कर 5.50 फीसदी हो गया है। फरवरी 2023 के बाद आरबीआई ने पहली बार रेपो रेट बढ़ाया है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सुबह 10 बजे रेपो रेट बढ़ाने के फैसले के बारे में बताया। इससे होम लोन, कार लोन और दूसरे लोन महंगे हो जाएंगे।

तीन दिन की एमपीसी की मीटिंग के बाद रेट बढ़ाने का फैसला

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन दिन की मीटिंग 5 अक्तूबर को शुरू हुई थी। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने उसके मीटिंग के नतीजों का ऐलान 7 अक्तूबर को किया। आरबीआई का इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का फैसला उम्मीद के मुताबिक है। एनालिस्ट्स ने अक्तूबर की पॉलिसी में रेपो रेट बढ़ने की उम्मीद जताई थी। हालांकि, आरबीआई ने मॉनेटरी पॉलिसी के रुख में भी बदलाव किया है। मल्होत्रा ने कहा कि पॉलिसी का रुख 'कैलिबेरेटेड टाइटेनिंग' होगा। इसका मतलब है कि जरूरत के हिसाब से आरबीआई पॉलिसी को सख्त बना सकता है।

आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी अनुमान के मुताबिक 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें