RBI MPC meet: 8 जून को रियल एस्टेट शेयरों मुनाफावसूली देखने को मिली। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने उम्मीद के मुताबिक ही रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर आरबीआई कमर्शियल बैंकों को पैसा उधार देता है। बैंकों की तरफ से दिए जाने वाले अधिकांश कर्ज प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रेपो दर पर ही आधारित होते हैं। ऐसें में इसमें होने वाले किसी बदलाव से उधार लेने वालों द्वारा बैकों को चुकाई जाने वाली ईएमआई पर प्रभाव पड़ता है। आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1.58 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। मैक्रोटेक डेवलपर्स, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज, गोदरेज प्रॉपर्टीज और डीएलएफ आज की गिरावट के सबसे बड़े शिकार बने। ये भी बताते चलें कि ये स्टॉक पिछले कुछ हफ्तों में आउटपरफॉर्मर रहे हैं, जिसका मतलब है कि आज ऊपरी स्तरों से बिकवाली आई है।
