Get App

RBI MPC Meeting 10 Points: आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी की 10 सबसे जरूरी बातें

RBI MPC Meeting 10 Points: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सुबह 10 बजे अप्रैल की मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया। यह नए वित्त वर्ष की आरबीआई की पहली मॉनेटरी पॉलिसी थी। आरबीआई की अगली मॉनेटरी पॉलिसी जून में आएगी। इस साल अब तक आई दो मॉनेटरी पॉलिसी में केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट को अपरिवर्तित रखा है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 08, 2026 पर 11:40 AM
RBI MPC Meeting 10 Points: आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी की 10 सबसे जरूरी बातें
आरबीआई ने रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया। यह 5.25 फीसदी पर बना हुआ है।

RBI MPC Meeting 10 Points: आरबीआई ने अप्रैल की मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सुबह 10 बजे इसका ऐलान किया। यह नए वित्त वर्ष की आरबीआई की पहली मॉनेटरी पॉलिसी थी। आरबीआई की अगली मॉनेटरी पॉलिसी जून में आएगी। आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) की बैठक 3 जून को शुरू होगी। इसके नतीजे 5 जून को आएंगे। आइए आज की मॉनेटरी पॉलिसी की 10 सबसे बड़ी बातें जानते हैं।

1. आरबीआई ने रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया। यह 5.25 फीसदी पर बना हुआ है। केंद्रीय बैंक ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में रेपो रेट में कमी की थी।

2. केंद्रीय बैंक ने अपनी पॉलिसी का रुख (Stance) न्यूट्रल बना रखा। इसका मतलब है कि आरबीआई की कोशिश ग्रोथ बढ़ाने के साथ ही इनफ्लेशन को कंट्रोल में रखने की होगी।

3. आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) का मानना है कि आगे इनफ्लेशन बढ़ने का खतरा है। इसकी बड़ी वजह ग्लोबल और कुछ घरेलू स्थितियां हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें