Get App

RBI FCNR B Deposit: आरबीआई फिर से एफसीएनआर-बी डिपॉजिट लॉन्च करने का ऐलान कर सकता है, जानिए यह डिपॉजिट क्या है और इससे क्या फायदा होगा

RBI FCNR B Deposit: आरबीआई ने रुपये में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव रोकने के लिए 2013 में पहली बार एफसीएनआर (बी) डिपॉजिट अट्रैक्ट करने के लिए स्पेशल स्वैप विंडो लॉन्च किया था। बैंकों को तीन साल या इससे ज्यादा मैच्योरिटी के अमेरिकी डॉलर डिपॉजिट को स्वैप करने की इजाजत दी गई थी

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 12:14 PM
RBI FCNR B Deposit: आरबीआई फिर से एफसीएनआर-बी डिपॉजिट लॉन्च करने का ऐलान कर सकता है, जानिए यह डिपॉजिट क्या है और इससे क्या फायदा होगा
केंद्रीय बैंक 8 अप्रैल को अपनी मौद्रिक पॉलिसी पेश करेगा। उसमें वह एफसीएनआर (बी) डिपॉजिट शुरू करने का ऐलान कर सकता है।

RBI FCNR B Deposit: आरबीआई रुपये में गिरावट रोकने के लिए बड़ा कदम उठा सकता है। इसका ऐलान केंद्रीय बैंक 8 अप्रैल को करेगा। सूत्रों का कहना है कि आरबीआई फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट (एफसीएनआर (बी)) डिपॉजिट रूट शुरू करने का ऐलान कर सकता है। इससे फॉरेन डिपॉजिट अट्रैक्ट करने में मदद मिलेगी। साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट थमेगी। केंद्रीय बैंक 8 अप्रैल को अपनी मौद्रिक पॉलिसी पेश करेगा। उसमें वह एफसीएनआर (बी) डिपॉजिट शुरू करने का ऐलान कर सकता है।

एफसीएनआर (बी) डिपॉजिट में यूएई की 40 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी

भारतीय बैंकों में एफसीएनआर (बी) डिपॉजिट में यूएई की 40 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है। इससे इस डिपॉजिट में एफसीएनआर (बी) डिपॉजिट में गल्फ देशों की ज्यादा हिस्सेदारी का पता चलता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आरबीआई के इस कदम से एफसीएनआर-बी डिपॉजिट में आई गिरावट पर लगाम लगेगी। मैक्वायरी कैपिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई का डेटा बताता है कि अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच एनआरआई डिपॉजिट करीब 26 फीसदी गिरकर 14.35 अरब डॉलर पर आ गया।

 एफसीएनआर-बी फ्लो में पिछले वित्त वर्ष में बड़ी गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें