इस प्राइवेट बैंक का शेयर बीते एक साल में 50% चढ़ा है, Citi ने दी निवेश की सलाह

Citi ने कहा है कि RBL Bank को अपने प्रमोटर्स के Emirates NBD से रिश्ते का फायदा मिला है। बैंक के पास यूएई से FCNR(B) के जरिए काफी डॉलर आए हैं। बैंक का ग्रॉस एफसीएनआर(बी) डिपॉजिट 3.4 अरब डॉलर यानी करीब 32,472 करोड़ रुपये पहुंच गया

अपडेटेड Sep 03, 2026 पर 10:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
RBL Bank के शेयर का प्राइस 3 सितंबर को 10:15 बजे 4.07 फीसदी चढ़कर 405.25 रुपये पर चल रहा था।

आरबीएल बैंक के शेयरों में 3 सितंबर को बाजार खुलते ही तेजी देखने को मिली। इसकी वजह विदेशी ब्रोकरेज फर्म सिटी की रिपोर्ट है। सिटी ने आरबीएल बैंक के शेयर पर अपनी 'खरीदने' (बाय) की रेटिंग बनाए रखी है। उसने शेयर के लिए 440 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह 2 सितंबर को शेयर के क्लोजिंग प्राइस से करीब 13 फीसदी ज्यादा है।

Emirates NBD से रिश्ते का फायदा मिला

Citi ने कहा है कि RBL Bank को Emirates NBD से रिश्ते का फायदा मिला है। बैंक के पास यूएई से FCNR(B) के जरिए काफी डॉलर आए हैं। बैंक का ग्रॉस एफसीएनआर(बी) डिपॉजिट 3.4 अरब डॉलर यानी करीब 32,472 करोड़ रुपये पहुंच गया। सिटी ने किसी मिड साइज बैंक के लिए इसे बड़ा अमाउंट बताया है।


एफसीएनआर(बी) डिपॉजिट का असर अर्निंग्स पर दिखेगा

RBL Bank के कुल डिपॉजिट में FCNR(B) डिपॉजिट की हिस्सेदारी करीब 26 फीसदी हो गई है। FCNR(B) के जरिए आए कुल डिपॉजिट में आरबीएल बैंक की हिस्सेदारी 2.7 फीसदी है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि डिपॉजिट बढ़ने का असर बैंक की अर्निंग्स पर भी दिखेगा। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 7 फीसदी इजाफा हो सकता है। बैंक का प्री-प्रोविजनिंग प्रॉफिट (PPOP) FY27 में 10 फीसदी बढ़ सकता है।

FCNR(B) फैसिलिटी के जरिए देश में आए 127 अरब डॉलर 

आरबीआई की FCNR(B) स्वैप फैसिलिटी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके जरिए 127.2 अरब डॉलर का डिपॉजिट आया है। 62 अरब डॉलर का डिपॉजिट तो अंतिम 10 दिनों में आया है। एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग्स और ओवरसीज बॉरोइंग्स को शामिल करने पर कुल इनफ्लो 136 अरब डॉलर को पार कर गया है। कई दूसरे बैंकों के पास फी FCNR(B) के जरिए अच्छा डिपॉजिट आया है।

आरबीएल बैंक का शेयर बीते एक साल में 50% चढ़ा है

RBL Bank का शेयर 2 सितंबर को 2.18 फीसदी चढ़कर 388.80 रुपये पर बंद हुआ था। 3 सितंबर को 10:15 बजे शेयर का प्राइस 4.07 फीसदी चढ़कर 405.25 रुपये पर चल रहा था। यह शेयर बीते एक साल में 50 फीसदी चढ़ा है, जबकि 2026 में इसका रिटर्न अब तक 28 फीसदी से ज्यादा रहा है।

यह भी पढ़ें: Lumino Industries IPO Listing: EPC कंपनी की धांसू शुरुआत, 34% तक बढ़त में लिस्ट

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी 

शेयर बाजारों में 3 सितंबर को कई सत्रों के बाद रिकवरी दिखी। बाजार के प्रमुख सूचकांक सुबह में मजबूत खुले। 11:20 बजे निफ्टी 0.35 फीसदी यानी 85 अंक की तेजी के साथ 23,998 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.36 फीसदी यानी 291 अंक चढ़कर 76,854 रुपये पर चल रहा था। बैंक निफ्टी में भी तेजी देखने को मिला। यह 0.89 फीसदी ऊपर चल रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।