क्रिप्टोकरेंसी में करना चाहते हैं निवेश, इन बातों का रखें ध्यान

भारत में क्रिप्टोकरेंसी रेगुलेटेड नहीं है। यहां पर तमाम छोटे-छोटे प्लेटफॉर्म देखने को मिलेंगे

अपडेटेड Jul 18, 2021 पर 3:50 PM
Story continues below Advertisement

उभरते असेट क्लास क्रिप्टोकरेंसी ने हाल के दिनों में दुनिया भर का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। अब तक की अपनी यात्रा में क्रिप्टोकरेंसी ने आलोचना और प्रशंसा दोनों बटोरी  है। इसके आलोचकों का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी बहुत ही वोलेटाइल असेट क्लास है।

दुनिया भर में इसको लेकर नियमों में स्पष्टता नहीं है। इसके साथ ही साइबर क्राइम का खतरा जुड़ा हुआ है और इसका भविष्य भी अनिश्चित है। दूसरी और इसके प्रशंसकों का कहना है कि पिछले सालों के दौरान क्रिप्टोकरेंसी में इतना जबरदस्त रिटर्न दिया है कि ये किसी और असेट क्लास में संभव नहीं है।

चूंकी यह एक नया असेट क्लास है। इसलिए इसके फंडामेंटल्स विश्लेषण के लिए बहुत ज्यादा सूचनाएं उपलब्ध नहीं है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि जब आप क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग करें तो पूरी सतर्कता बरतें। आइये देखते हैं क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग में किन सावधानियों की जरूरत है?

बड़े दांव लगाने से बचें

पिछले कुछ सालों में क्रिप्टो में लगाए गए पैसों में अप्रत्याशित रिटर्न मिला है। इसमें लगाए गए कुछ हजार रुपये एक दो साल की अवधि में ही लाखों रुपये में बदल गए हैं। यह हाई ग्रोथ आपको क्रिप्टो में बड़ा अमाउंट लगाने के लि ललचा सकती है। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। क्रिप्टो बहुत ज्यादा वोलैटाइल असेट क्लास है। इसकी कीमतों में बिना किसी सूचना के भारी गिरावट आ सकती है।

हाल ही में टेस्ला ने बिटकॉइन पर जैसे ही यू-टर्न लिया और चीन की सरकार ने क्रिप्टो करेंसी का कारोबार करने वाली संस्थाओं पर नकेल कसी, वैसे ही क्रिप्टो मार्केट औंधे मुंह गिर पड़ा। इस चीज को ध्यान में रखते हुए क्रिप्टो में एक बार में बहुत बड़ी राशि न लगाएं।

किसी नामचीन प्लेटफॉर्म के जरिए ही लगाएं पैसा


इस बात को ध्यान में रखें भारत में क्रिप्टो स्पेस रेगुलेटेड नहीं है। यहां पर तमाम छोटे-छोटे प्लेटफॉर्म देखने को मिलेंगे, जो आपको क्रिप्टो में पैसे लगाने की सलाह देते हैं। जिस तरह आप शेयर बाजार में निवेश करते समय अच्छे ब्रोकर का चुनाव करते हैं, उसी तरह क्रिप्टो में निवेश करते समय अच्छे क्रिप्टो प्लेटफॉर्म का चुनाव करें।

इसके अलावा जिस क्रिप्टो करेंसी में निवेश करना चाहते हैं तो उसके बारे में भी अच्छे तरह से रिसर्च करें। हालांकि बिट कॉइन सबसे ज्यादा पॉपुलर है। लेकिन बिट कॉइन के अलावा बाजार में Dogecoin,Ethereum, Cardano, Ripple और Litecoin हैं।

बिना सोचे समझे निवेश न करें

क्रिप्टोकरेंसी में आप सिर्फ इसलिए निवेश न करें कि आपने अब तक  इस असेट क्लास में निवेश न करके मौका गंवा दिया है। क्रिप्टो में निवेश के पहले यह पक्का करें कि आपकी ट्रेडिंग स्ट्रैटजी अटकलों पर आधारित न होकर फैक्ट्स पर आधारित हो।

इस बात को ध्यान में रखें कि क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने वाले निवेशक अधिकांशत: सोशल मीडिया पर उपलब्ध अधकचरी सूचनाओं के आधार पर निवेश करते हैं। इस तरह का बगैर रिसर्च किए किया गया निवेश जानबूझकर आफत बुलाने जैसा है।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।