Get App

क्रिप्टोकरेंसी में करना चाहते हैं निवेश, इन बातों का रखें ध्यान

भारत में क्रिप्टोकरेंसी रेगुलेटेड नहीं है। यहां पर तमाम छोटे-छोटे प्लेटफॉर्म देखने को मिलेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2021 पर 3:50 PM
क्रिप्टोकरेंसी में करना चाहते हैं निवेश, इन बातों का रखें ध्यान

उभरते असेट क्लास क्रिप्टोकरेंसी ने हाल के दिनों में दुनिया भर का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। अब तक की अपनी यात्रा में क्रिप्टोकरेंसी ने आलोचना और प्रशंसा दोनों बटोरी  है। इसके आलोचकों का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी बहुत ही वोलेटाइल असेट क्लास है।

दुनिया भर में इसको लेकर नियमों में स्पष्टता नहीं है। इसके साथ ही साइबर क्राइम का खतरा जुड़ा हुआ है और इसका भविष्य भी अनिश्चित है। दूसरी और इसके प्रशंसकों का कहना है कि पिछले सालों के दौरान क्रिप्टोकरेंसी में इतना जबरदस्त रिटर्न दिया है कि ये किसी और असेट क्लास में संभव नहीं है।

चूंकी यह एक नया असेट क्लास है। इसलिए इसके फंडामेंटल्स विश्लेषण के लिए बहुत ज्यादा सूचनाएं उपलब्ध नहीं है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि जब आप क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग करें तो पूरी सतर्कता बरतें। आइये देखते हैं क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग में किन सावधानियों की जरूरत है?

बड़े दांव लगाने से बचें

पिछले कुछ सालों में क्रिप्टो में लगाए गए पैसों में अप्रत्याशित रिटर्न मिला है। इसमें लगाए गए कुछ हजार रुपये एक दो साल की अवधि में ही लाखों रुपये में बदल गए हैं। यह हाई ग्रोथ आपको क्रिप्टो में बड़ा अमाउंट लगाने के लि ललचा सकती है। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। क्रिप्टो बहुत ज्यादा वोलैटाइल असेट क्लास है। इसकी कीमतों में बिना किसी सूचना के भारी गिरावट आ सकती है।

हाल ही में टेस्ला ने बिटकॉइन पर जैसे ही यू-टर्न लिया और चीन की सरकार ने क्रिप्टो करेंसी का कारोबार करने वाली संस्थाओं पर नकेल कसी, वैसे ही क्रिप्टो मार्केट औंधे मुंह गिर पड़ा। इस चीज को ध्यान में रखते हुए क्रिप्टो में एक बार में बहुत बड़ी राशि न लगाएं।

किसी नामचीन प्लेटफॉर्म के जरिए ही लगाएं पैसा

इस बात को ध्यान में रखें भारत में क्रिप्टो स्पेस रेगुलेटेड नहीं है। यहां पर तमाम छोटे-छोटे प्लेटफॉर्म देखने को मिलेंगे, जो आपको क्रिप्टो में पैसे लगाने की सलाह देते हैं। जिस तरह आप शेयर बाजार में निवेश करते समय अच्छे ब्रोकर का चुनाव करते हैं, उसी तरह क्रिप्टो में निवेश करते समय अच्छे क्रिप्टो प्लेटफॉर्म का चुनाव करें।

इसके अलावा जिस क्रिप्टो करेंसी में निवेश करना चाहते हैं तो उसके बारे में भी अच्छे तरह से रिसर्च करें। हालांकि बिट कॉइन सबसे ज्यादा पॉपुलर है। लेकिन बिट कॉइन के अलावा बाजार में Dogecoin,Ethereum, Cardano, Ripple और Litecoin हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें