Real Estate Stocks: बिकवाली की मौजूदा आंधाी में रियल एस्टेट कंस्ट्रक्शन कंपनी सूरज एस्टेट डेवलपर्स के शेयर लगातार सात दिनों में 27 फीसदी से अधिक फिसल गए हैं। टूटकर यह एक बार फिर आईपीओ प्राइस के नीचे आ गया है। इसके ₹360 के शेयर घरेलू स्टॉक मार्केट में 26 दिसंबर 2023 को लिस्ट हुए थे। इस गिरावट पर ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने 14 फरवरी 2025 की रिसर्च रिपोर्ट में इसमें पैसे लगाने की सलाह दी और जो टारगेट प्राइस फिक्स किया है, वह मौजूदा लेवल से करीब 99 फीसदी अपसाइड है यानी कि मौजूदा लेवल पर इसके शेयर पैसा डबल कर सकते हैं। इसके शेयर शुक्रवार 14 फरवरी को बीएसई पर 5.05% की गिरावट के साथ ₹332.20 पर बंद हुए थे।
