Real Estate Stocks: रियल्टी शेयरों में आज रही अच्छी तेजी, जानें तेजी की क्या हैं वजह

प्रेस्टीज एस्टेट्स ने इस महीने सब्सिडियरी IPO के लिए अर्जी देगी। Prestige Hospitality Ventures IPO के लिए अर्जी देगी। 2,000–2,500 करोड़ के IPO लाने की तैयारी में है।

अपडेटेड Apr 08, 2025 पर 5:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गोदरेज प्रॉपटी (Godrej Property) ने Q4 के बिजनेस अपडेट में बताया है कि तिमाही आधार पर बुकिंग वैल्यू ग्रोथ 87 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

कल आने वाली RBI मॉनेटरी पॉलिसी से पहले रियल्टी सेक्टर में आज अच्छी तेजी है। अच्छे Q4 अपडेट से रियल्टी शेयरों में जोश देखने को मिल रहा है। यहीं कारण है कि रियल्टी शेयरों में में तीन दिनों बिकवाली का दौर थम गया है। Godrej Property, Brigade Enterprises और Prestige Estates के शेयरों में आज 2-3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।

Godrej Property

गोदरेज प्रॉपटी (Godrej Property) ने Q4 के बिजनेस अपडेट में बताया है कि तिमाही आधार पर बुकिंग वैल्यू ग्रोथ 87 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। जबकि सालाना आधार पर Q4 बुकिंग वैल्यू 7% बढ़कर 10,163 करोड़ रुपये पर रह सकती है। FY25 बुकिंग वैल्यू 31% बढ़कर 29,444 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान है। बिक्री में नए लॉन्च प्रोजेक्ट का ज्यादा योगदान रहा। इस तिमाही में रिकॉर्ड 10,000 Cr से ज्यादा की बुकिंग संभव है। FY25 में सालाना बुकिंग वैल्यू गाइडेंस का 109% हासिल हुआ। नए प्रोजेक्ट लॉन्च को अच्छे रिस्पॉन्स से बिक्री को सपोर्ट मिला है।


गोदरेज प्रॉपर्टीज ने नोएडा में Godrej Riverine का प्रोजेक्ट लॉन्च किया है जबकि गुरुग्राम में Godrej Astra और हैदराबाद में Godrej Madison प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। कंपनी ने नोएडा में कंपनी की बुकिंग वैल्यू 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा है जबकि गुरुग्राम में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज में तेजी क्यों?

मैसूर में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के करार से ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयर में तेजी देखने को मिली। रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट किया है। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का शेयर एनएसई पर 28.10 रुपये यानी 3.14 फीसदी की बढ़त के साथ 923.95 रुपये पर बंद हुआ।

प्रेस्टीज एस्टेट्स में तेजी क्यों?

प्रेस्टीज एस्टेट्स ने इस महीने सब्सिडियरी IPO के लिए अर्जी देगी। Prestige Hospitality Ventures IPO के लिए अर्जी देगी। 2,000–2,500 करोड़ के IPO लाने की तैयारी में है।

MACROTECH DEVELOPERS

Q4 में रिकॉर्ड 4,810 करोड़ प्री-सेल्स हुआ है। सालाना आधार पर Q4 में प्री-सेल्स में 14% का उछाल देखने को मिला है। कंपनी ने MMR, बंगलुरु और पुणे में 23700 करोड़ के नए प्रोजेक्ट लॉन्च लिए है। 21000 करोड़ के गाइडेंस से ज्यादा के प्रोजेक्ट लॉन्च किए है।

रियल्टी शेयरों का वैल्युएशन

रियल्टी शेयरों के वैल्युएशन के आंकड़ों पर नजर डालें तो रियल्टी शेयरों के वैल्यूएशन गिरते बाजार में अट्रैक्टिव हुए है। 6 महीने पहले गोदरेज प्रॉपर्टीज PE (Price-to-Earnings ratio)80 गुना पर था जो कि अब 36.5 गुना पर आ गया है। इसी तरह मैक्रोटेक डेवलपर्स का PE 69 गुना से घटकर 45 गुना, DLF का प्राइस टू अर्निंग रेश्यो 77 गुना से घटकर 40 गुना पर आ गया है। इसी तरह 6 महीने पहले प्रेस्टीज एस्टेट्स का प्राइस टू अर्निंग रेश्यो(PE) 113 गुना से घटकर 76 गुना पर आ गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।