Realty Stocks: मुंबई के रियल एस्टेट डेवलपर सनटेक रियल्टी (Sunteck Realty) ने आज कमजोर मार्केट में भी तगड़ा धमाल मचाया। एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब 1% तक टूट गए तो दूसरी तरफ सनटेक रियल्टी के शेयर 12% तक उछल पड़े। इसके शेयरों में यह तेजी कंपनी के कारोबारी नतीजे पर आई, जिसे इसने पिछले कारोबारी दिन 21 अप्रैल को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद पेश किया था। इसके धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर सनटेक रियल्टी के शेयर पिछले साल सितंबर के बाद से सबसे तेज स्पीड से ऊपर चढ़ा। पिछले साल सितंबर में यह 15% की रफ्तार से ऊपर चढ़ा था।
