Nifty Realty index : निफ्टी रियल्टी में लगातार पांचवें सेशन में जारी रही गिरावट, रेमंड रियल्टी, प्रेस्टीज एस्टेट्स और DLF 5% तक टूटे

Realty Stocks: निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में आज के कारोबारी सत्र में लगभग 2 फीसदी की गिरावट आई। पिछले पांच कारोबारी दिनों में इसमें 6 फीसदी तक की गिरावट आई है

अपडेटेड Jul 02, 2025 पर 3:48 PM
Realty Stocks : आज फीनिक्स मिल्स और ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयरों में भी 4 फईसदी तक की गिरावट आई है। डीएलएफ, ओबेरॉय रियल्टी और गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों में भी 2 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है

Nifty Realty index : रियल्टी शेयरों में 2 जुलाई को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। आज निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में ब्रॉडर मार्केट में आई कमजोरी की तरह ही गिरावट आई। रेमंड रियल्टी, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स और डीएलएफ आज के टॉप लूजरों में शामिल रहे। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में आज के कारोबारी सत्र में लगभग 2 फीसदी की गिरावट आई। पिछले पांच कारोबारी दिनों में इसमें 6 फीसदी तक की गिरावट आई है।

यह गिरावट अनबिके घरों की बढ़ती संख्या को लेकर बनी चिंता की वजह से आई है। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एनारॉक की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के 7 बड़े शहरों में करीब 5.59 लाख अनबिके रिहायशी यूनिट हैं।

रेमंड रियल्टी इस सेगमेंट में आज का सबसे ज़्यादा नुकसान में रहने वाला शेयर है। जिसमें आज 5 फीसदी तक की गिरावट आई। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाज़ार में अपना आगाज किया था। अपनी मूल कंपनी रेमंड लिमिटेड से अलग होने के बाद एनएसई पर यह कंपनी मंगलवार को 1,000 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुई थी। इसकी लिस्टिंग प्राइस 1,039 रुपये प्रति शेयर रही जो इसकी डिस्कवर्ड प्राइस से 3.78 फीसदी कम थी।


आज फीनिक्स मिल्स और ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयरों में भी 4 फईसदी तक की गिरावट आई है। डीएलएफ, ओबेरॉय रियल्टी और गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों में भी 2 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।

आज कैसी रही बाजार की चाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका के व्यापारिक साझेदारों पर हाई टैरिफ लगाने की 9 जुलाई की समय सीमा में बढ़ोतरी नहीं करने की बात कहने के बाद बुधवार को शेयर बाजारों के अहम इंडेक्सों सेंसेक्स और निफ्टी ने अपनी शुरुआती बढ़त खो दी और बाजार में मुनाफावसूली हावी हो गई। आज सेंसेक्स-निफ्टी करीब 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इंट्राडे में रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद निफ्टी बैंक में बिकवाली आई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिला है। 8 दिनों की बढ़त के बाद मिडकैप इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली।

रियल्टी, PSE और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही। हालांकि मेटल, ऑटो और फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। निफ्टी 88अंक गिरकर 25,453 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 288 अंक गिरकर 83,410 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 460 प्वाइंट गिरकर 56,999 पर बंद हुआ। मिडकैप 83 प्वाइंट गिरकर 59,667 पर बंद हुआ।

 

Tyre stocks : टायर शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज बना वायदा का टॉप गेनर, अपोलो टायर और JK टायर भी भागे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।