Get App

Realty stocks : चुनिंदा रियल्टी शेयरों में आज अच्छी तेजी, जेफरीज के बुलिश नजरिए ने भरा जोश, जानिए क्या कहती है इसकी रिपोर्ट

Realty stocks : जेफरीज ने रियल्टी पर अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि रियल एस्टेट सेक्टर के ट्रेंड में सुधार जारी है। तीसरी तिमाही में रियल एस्टेट की मजबूत ग्रोथ संभव है। इस अवधि में पहली तिमाही के मुकाबले नए लॉन्च में ज्यादा होंगे। जुलाई-अगस्त में सेल्स ग्रोथ डबल-डिजिट रही है। प्री-सेल्स ग्रोथ 10-15 फीसदी रहने की उम्मीद है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 25, 2026 पर 1:24 PM
Realty stocks : चुनिंदा रियल्टी शेयरों में आज अच्छी तेजी, जेफरीज के बुलिश नजरिए ने भरा जोश, जानिए क्या कहती है इसकी रिपोर्ट
Realty stocks : जेफरीज ने कहा है कि ओबेरॉय रियल्टी की दूसरी तिमाही में मजबूत ग्रोथ संभव है। Q2 में लोढ़ा डेवलपर्स के ट्रेंड में सुधार संभव है। गोदरेज प्रॉपर्टीज और DLF के नए लॉन्च बढ़ने की उम्मीद है

Realty stocks : चुनिंदा रियल्टी शेयरों में आज अच्छी तेजी है। जेफरीज में रियल एस्टेट पर पॉजिटिव रिपोर्ट दी है। जेफरीज के मुताबिक Q3 में रियल्टी कंपनियों की मजबूत ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इस रिपोर्ट के बाद आज कुछ रियल्टी शेयरों में अच्छी तेजी आई है। ओबेरॉय रियल्टी 0.71 फीसदी ऊपर कारोबार कर है। वहीं, DLF में 0.4 फीसदी ऊपर ट्रेड हो रहा है। गोदरेज प्रॉपर्टीज़ भी 0.28 फीसदी ऊपर है। वही, फीनिक्स मिल्स में 0.18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

वहीं दूसरी ओर, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स 0.56 फीसदी नीचे है। जबकि, शोभा 0.44 फीसदी नीचे दिख रहा है। अनंत राज भी 0.42 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.76 फीसदी बढ़कर 867.95 पर पहुंच गया है। पिछले ट्रेडिंग सेशन में इस इंडेक्स में 1.10 फीसदी की गिरावट आई थी।

रियल एस्टेट पर जेफरीज की राय

जेफरीज ने रियल्टी पर अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि रियल एस्टेट सेक्टर के ट्रेंड में सुधार जारी है। तीसरी तिमाही में रियल एस्टेट की मजबूत ग्रोथ संभव है। इस अवधि में पहली तिमाही के मुकाबले नए लॉन्च में ज्यादा होंगे। जुलाई-अगस्त में सेल्स ग्रोथ डबल-डिजिट रही है। प्री-सेल्स ग्रोथ 10-15 फीसदी रहने की उम्मीद है। तीसरी तिमाही की लॉन्च पाइपलाइन मजबूत है। फेस्टीव सीजन में देरी से नए लॉन्च में देरी संभव है। ओबेरॉय रियल्टी की दूसरी तिमाही में मजबूत ग्रोथ संभव है। Q2 में लोढ़ा डेवलपर्स के ट्रेंड में सुधार संभव है। गोदरेज प्रॉपर्टीज और DLF के नए लॉन्च बढ़ने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें